
1 / 13
Rashifal 2 February 2026: आज 2 फरवरी 2026, दिन सोमवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए फाल्गुन माह का पहला दिन कैसा रहने वाला है? दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 2 फरवरी 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि - मेष राशि वालों को व्यापार में अच्छा खासा लाभ हो सकता है. व्यापार में आप नई ऊचाईयां हासिल करेंगे. कार्यस्थल पर आपसे गलती हो सकती है इससे बचने की कोशिश करें. जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन रहेगा.

3 / 13
वृषभ राशि - आपको घरेलू परेशानियों के कारण तनाव हो सकता है. अधिक खर्च होने से आप परेशान हो सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है. पार्टनर के साथ दिन अच्छा रहेगा.

4 / 13
मिथुन राशि - आप जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं. घर में खुशी का माहौल रहेगा. आपको कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. इससे आपको लाभ मिलेगा.

5 / 13
कर्क राशि - आपको पुराने किये हुए निवेश से लाभ मिल सकता है. आप परिवार के साथ समय बिताएं. शादीशुदा लोग बच्चों की सेहत का ध्यान रखें. वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है.

6 / 13
सिंह राशि - सिंह राशि वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है. आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. वैवाहिक तौर पर दिन अच्छा रहेगा.

7 / 13
कन्या राशि - कन्या राशि वालों को समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है. आपकी आमदनी बढ़ सकती है. आपका मन शांत रहेगा. आपको पार्टनर से सच्चा प्यार मिलेगा.

8 / 13
तुला राशि - आपके लिए निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है. आपका कोई प्रिय नाराज है तो आप उसे मना सकते हैं. आपको कारोबार से जुड़े लेनदेन से लाभ होगा. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी.

9 / 13
वृश्चिक राशि - किसी को उधार देने से बचें. वरना आपको इससे नुकसान हो सकता है. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

10 / 13
धनु राशि - आपसे कोई परिवार का सदस्य आर्थिक मदद मांग सकता है इससे आपको आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीद रखना आपको उदास कर सकता है.

11 / 13
मकर राशि - आप खुद पर नियंत्रण रखें. क्रोध करना किसी को नाराज कर सकता है. धन से जुड़े मामले में आपको सफलता मिल सकती है. पुराने दोस्तों से मदद मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है.

12 / 13
कुंभ राशि - कुंभ राशि वाले दुखी हो सकते हैं. आप लगन और मेहनत के साथ काम करें. पारिवारिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. हालांकि, आपको जीवनसाथी को तनाव दे सकता है. आप वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर न करें.

13 / 13
मीन राशि - आप ध्यान और योग कर सकते हैं. आप धन की बचत करें यह आपके मुश्किल समय में काम आएगा. आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं. यह आपके लिए अच्छा होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.