
1 / 7
Prime Video Trending Movie: ओटीटी प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ट्रेंड कर रही है. फिल्म को पिछले साल दिसंबर 2025 में रिलीज किया था. 90 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बजट निकालने में भी सफल नहीं हो पाई थी. अब ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है.

2 / 7
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रोमांटिक ड्रामा फिल्म को रिलीज किया गया. इसके पहले इसे प्राइम वीडियो पर 349 रुपये में रेंटेड स्ट्रीम किया गया था. ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार भी खत्म हो गया. ओटीटी पर सभी सब्सक्राइब्ड यूजर्स के लिए फिल्म अवेलेबल है. (Photo- Youtube)

3 / 7
इस फिल्म में मॉर्डन जमाने की लव स्टोरी देखने के लिए मिली थी. इसका निर्माण 90 करोड़ में किया गया था. थिएटर में मूवी फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी. इसने महज 30 करोड़ का ही कारोबार किया था. (Photo- Youtube)

4 / 7
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने लीड रोल प्ले किया था. इसे दिसंबर, 2025 में पिछले साल रिलीज किया गया था. 'धुरंधर' की आंधी में ये मूवी धुआं हो गई थी. ऐसे में अब बिना शोर-शराबे के फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया तो ये ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर आ गई है. (Photo- Youtube)

5 / 7
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जिस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' है, जिसे हाल ही में ओटीटी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया. इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स दूसरी बार स्क्रीन पर साथ में दिखे थे. (Photo- Youtube)

6 / 7
पहली बार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को फिल्म 'पति पत्नी और वो' में देखा गया था. फिल्म हिट रही थी. थिएटर से ओटीटी तक पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला था. ऐसे में अब जब दूसरी फिल्म आई तो ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और ओटीटी पर शानदार परफॉर्मेंस कर रही है. (Photo- Youtube)

7 / 7
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की आईएमडीबी रेटिंग भी काफी बेकार है. इसे 10 में से 4.5 रेटिंग मिली है लेकिन इन सबके बीच इसे ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है. (Photo- Youtube)