
1 / 7
Panchgrahi Yog 2026 Rashifal: फरवरी 2026 में ग्रहों की स्थिति असाधारण रूप से प्रभावशाली रहने वाली है. इस महीने शनि की राशि कुंभ में लगातार चार प्रमुख ग्रहों का गोचर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 फरवरी को बुद्धि-वाणी-व्यापार के स्वामी बुध, 6 फरवरी को सुख-वैभव-प्रेम के स्वामी शुक्र, 13 फरवरी को ग्रहों के स्वामी सूर्य और 23 फरवरी को ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा-साहस-शक्ति के स्वामी मंगल गढ़ कुंभ राशि में गोचर करेंगे.

2 / 7
इन सभी शक्तिशाली ग्रहों का पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान राहु के कारण 23 फरवरी से इस राशि में दुर्लभ पंचग्रही योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शक्तिशाली माना जा रहा है. होली से कुछ दिन पहले बनने वाला यह योग सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह हीरे और सोने का खजाना साबित होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

3 / 7
वृषभ राशि (Taurus) - वृषभ राशि वालों के लिए पंचग्रही योग करियर और धन दोनों मोर्चों पर बड़ा बदलाव लाएगा. नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. लंबे समय से अटके काम तेजी से पूरे होंगे. बिजनेस में बड़ा ऑर्डर या लाभकारी डील मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. होली से पहले आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है. आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. पुराने साझेदार और सहयोगी भी आपके पक्ष में मजबूत योगदान देंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखने से कार्यक्षमता और लाभ दोनों बढ़ेंगे.

4 / 7
मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा. किस्मत अचानक करवट ले सकती है. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है. बुद्धि और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक दृष्टि से समय बेहद अनुकूल रहेगा. नए प्रोजेक्ट्स और साझेदारी से करियर में नई ऊँचाई मिलेगी. व्यक्तिगत संबंध और नेटवर्किंग से भविष्य में स्थायी लाभ संभव है.

5 / 7
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों के लिए पंचग्रही योग साझेदारी और व्यापार में बड़ा लाभ देगा. बिजनेस में विस्तार के अवसर मिलेंगे. नए कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है. जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ के योग बनेंगे. पारिवारिक सुख बढ़ेगा. होली से पहले बड़ी आर्थिक सफलता मिलने की संभावना है. यात्रा और संपर्क बढ़ाने वाले काम में लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं. बच्चों या परिवार के युवा सदस्य भी सफलता और खुशियाँ लाएंगे.

6 / 7
वृश्चिक राशि (Scorpio) - वृश्चिक राशि के लिए यह योग संपत्ति और स्थायी सुखों का संकेत दे रहा है. घर, जमीन या वाहन से जुड़ा लाभ संभव है. पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं. आय में स्थिरता आएगी. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. मानसिक संतोष और आर्थिक मजबूती दोनों बढ़ेंगे. नए व्यवसायिक विचार और रचनात्मक पहल सफलता दिला सकते हैं. स्वास्थ्य और मानसिक ऊर्जा में सुधार कार्यक्षमता बढ़ाएगा.

7 / 7
मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि वालों के लिए पंचग्रही योग धन संचय और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा. आय के साधनों में वृद्धि होगी. नौकरी में स्थायित्व और सम्मान मिलेगा. व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. बचत करने में सफलता मिलेगी. जोखिम भरे फैसले भी लाभ दे सकते हैं. होली से पहले धन और समृद्धि का स्तर स्पष्ट रूप से ऊपर उठता दिखाई देगा. लंबे समय से अटके कार्य और योजनाएँ सफल होने के संकेत हैं. निवेश और संपत्ति के मामलों में सतर्क और योजनाबद्ध निर्णय लाभकारी रहेंगे.