क्या होता है झालमुड़ी का मतलब, जिसने गूगल सर्च पर तोड़ दिया 22 साल का रिकॉर्ड?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव प्रचार जोरों पर है. इस बीच बीते रविवार को पीएम मोदी झारग्राम पहुंचे और वहां एक दुकानदार से झालमुड़ी बनवा कर खाई. दुकान पर जाकर झालमुड़ी खरीदने और फिर उसे सब में बांटकर खाने का वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दो दिन से पीएम मोदी का झालमुड़ी वाला वीडियो चर्चा में बना हुआ है.

jhalmuri pm modi
1 / 7

विज्ञापन

झालमुड़ी बनी चर्चा का विषय

झालमुड़ी बनी चर्चा का विषय2 / 7

इस बीच अब लोगों के बीच झालमुड़ी भी चर्चा का विषय बनी हुई है. गूगल पर झालमुड़ी की सर्चिंग भी तेजी से हो रही है. पीएम मोदी के वीडियो के कारण गूगल सर्च में 'झालमुड़ी' का ट्रैफिक सबसे ज्यादा आ रहा है. गूगल ट्रेंड्स पर साल 2004 से अब तक का पूरा डेटा मौजूद है. इसके मुताबिक गूगल पर 'झालमुड़ी' का ट्रैफिक सबसे ज्यादा है. ये डेटा दिखाता है कि इतने सालों में भी गूगल पर झालमुड़ी नहीं सर्च किया गया जितना दो दिनों में किया गया. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश में भी झालमुड़ी के बारे में बहुत ज्यादा सर्च किया गया.

विज्ञापन

गूगल पर जमकर सर्च हो रही 'झालमुड़ी'

गूगल पर जमकर सर्च हो रही 'झालमुड़ी'3 / 7

किसी भी टॉपिक या फिर कीवर्ड की सबसे ज्यादा सर्चिंग को गूगल 0 से 100 के पैमाने पर मापता है. अगर किसी कीवर्ड या टॉपिक की सर्चिंग का स्तर 100 है तो इसका मतलब यह हुआ कि इस समय उसकी सर्चिंग सबसे ज्यादा की जा रही है.

गूगल ट्रेंड्स पर दो बार बढ़ी 'झालमुड़ी' की सर्चिंग

गूगल ट्रेंड्स पर दो बार बढ़ी 'झालमुड़ी' की सर्चिंग4 / 7

वहीं, गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि 2004 के बाद से झालमुड़ी की सर्चिंग दो बार ही बढ़ी है. पहली बार साल 2022 फरवरी में और दूसरी अब अप्रैल 2026 में. फरवरी 2022 में झालमुड़ी पर गाना आया था, इसलिए इसकी सर्चिंग बढ़ गई थी. इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 4.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, अब जब 19 अप्रैल को झारग्राम में पीएम मोदी एक दुकान पर झालमुड़ी खाने गए तो एक बार फिर से इसकी सर्चिंग बढ़ गई है. हाल का डेटा देखें तो 19 अप्रैल की रात 9 बजे झालमुड़ी की सर्चिंग का स्तर 84 था. इसके बाद 20 अप्रैल की रात 9 बजे इसकी सर्चिंग का स्तर 100 पर था. यानी इस समय झालमुड़ी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया था.

विज्ञापन

लोगों ने क्या-क्या सर्च किया?

लोगों ने क्या-क्या सर्च किया?5 / 7

दो दिन से गूगल पर झालमुड़ी को लेकर तरह-तरह की चीजें सर्च की जा रही हैं. सबसे ज्यादा लोगों ने 'jhalmuri modi' कीवर्ड से सर्च किया है. इसके बाद 'modi jhalmuri', 'pm modi', 'झालमुड़ी', 'pm modi jhalmuri', 'jhargram', 'झालमुरी', 'jhalmuri recipe' जैसे कीवर्ड्स से सर्चिंग हुई.

क्या होता है झालमुड़ी का मतलब?

क्या होता है झालमुड़ी का मतलब?6 / 7

लोगों ने गूगल से झालमुड़ी का मतलब भी पूछ डाला. लोगों ने गूगल पर 'jhalmuri meaning' और 'what is jhalmuri' जैसे कीवर्ड्स से भी सर्च किया.

विज्ञापन

पीएम मोदी पहुंचे थे झालमुड़ी खाने

पीएम मोदी पहुंचे थे झालमुड़ी खाने7 / 7

बता दें कि 19 अप्रैल को झारग्राम में चुनावी रैली करने के बाद पीएम मोदी अचानक एक दुकान पर चले गए थे. यह दुकान विक्रम शॉ की थी. उनका कहना है कि पीएम मोदी के अचानक दौरे से वह हैरान हो गए थे. दुकानदार के पास पहुंचकर पीएम मोदी ने मजेदार पंच मारा. झालमुड़ी बनाते समय जब दुकानदार ने उनसे पूछा कि आप प्याज खाते हैं? तो पीएम मोदी ने कहा- 'हां, प्याज खाते हैं... दिमाग नहीं खाते बस.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन