आज का मौसम 11 मई: दिल्ली में तूफान राजस्थान में लू, यूपी-बिहार में आज IMD का अलर्ट जारी; जानें देशभर का वेदर

दिल्ली से बिहार तक गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग राहत भरी खबर लेकर आया है. मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा और बारिश का दौर शुरू होगा. IMD ने आज यानी 11 मई को यूपी बिहार सहित करीब 10 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है. इस दौरान 75-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

weather.jpg_80eb32
1 / 11

विज्ञापन

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम2 / 11

दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार शाम तक आसमान में बादल छाए रहने और तूफान आने की संभावना है. IMD के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम को आसमान पूरी तरह से बादलों से घिर जाएगा. सूर्यास्त के बाद बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की उम्मीद है. मौसम में बदलाव की ये स्थिति एक ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) के कारण बन रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. तूफान के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चल सकती है. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज मौसम

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज मौसम3 / 11

दिल्ली ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने वाला है. खासकर पूर्वी यूपी में आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है. IMD ने आज लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.

बिहार में आज गिर सकती है बिजली

बिहार में आज गिर सकती है बिजली4 / 11

बिहार में भी मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग ने बिहार के लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है. IMD के अनुसार, आज गया, जहानाबाद, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, गया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, और कटिहार में झमाझम बारिश हो सकती है. पटना में 11 मई को को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

विज्ञापन

झारखंड में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट5 / 11

झारखंड में 11 मई को भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और बोकारो में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है. इस दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और तेज आंधी आएगी. वहीं, रांची में आज यानी 11 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट6 / 11

आज यानी 11 मई को उत्तराखंड में भी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. वहीं, देहरादून में आज यानी 11 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम7 / 11

हिमाचल प्रदेश में आज यानी 11 मई को बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और ऊना में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है. वहीं, मनाली में आज यानी 11 मई को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम8 / 11

मौसम विभाग ने पंजाब में 11-12 मई तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. IMD के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, रूपनगर, लुधियाना, मोगा, बटाला और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है.

विज्ञापन

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम9 / 11

मौसम विभाग ने राजस्थान में 12 मई के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है लेकिन आज यानी 11 मई को राजस्थान के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. वहीं, 12 मई को जयपुर, अलवर, अजमेर, सीकर, बीकानेर, भरतपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट किया गया है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. वहीं, आज यानी 11 मई को जयपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी10 / 11

मध्य प्रदेश में आज यानी 11 मई को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने भोपाल, इंदौर, सिंगरौली, रीवा, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, बालाघाट, मांडला, बेतुल और सागर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है. वहीं, भोपाल में आज यानी 11 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में आंधी बारिश का अलर्ट

जम्मू कश्मीर में आंधी बारिश का अलर्ट11 / 11

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 11 और 12 मई के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर, उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, पुलवामा, मुजफ्फराबाद, बारामूला और पुंछ में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन