ताजमहल पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट, टिकट बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी; जानें कैसे बचें

देश में आए दिन साइबर ठगी के नए-नए मामले सामने आते रहते हैं. लोग नए-नए तरीकों से लोगों के साथ ठगी को अंजाम दे रहे हैं. वहीं अब ठगों ने एक नया तरीका निकाला है. बता दें कि साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां लोगों को ताजमहल के नाम पर ठगा जा रहा है. जी हां, ताजमहल के नाम पर...चलिए आपको बताते हैं कि क्या है इसकी पूरी कहानी.

tajmahal fake ticket scam
1 / 6

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी2 / 6

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले साइबर दोस्त I4C ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन

पोस्ट में क्या है?

पोस्ट में क्या है?3 / 6

पोस्ट में बताया है कि ताजमहल की टिकट बुकिंग करने के नाम पर ठगी हो रही थी. जालसाजों ने इसके लिए एक फेक पोर्टल तैयार किया था. पोर्टल पर दिखाया गया है कि फर्जी वेबसाइट देखने में हू ब हू ऑफिशियल बुकिंग पोर्टल जैसी नजर आती थी.

पेमेंट और पर्सनल डिटेल्स

पेमेंट और पर्सनल डिटेल्स 4 / 6

पोस्ट में कहा गया है कि एक फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल पेमेंट और पर्सनल डिटेल्स के लिए किया जाता है. साइबर दोस्त ने बचाव के भी तरीके बताए हैं. साइबर दोस्त ने बताया है कि ताजमहल या किसी भी सांस्कृतिक मोन्यूमेंट की टिकट सिर्फ ऑफिशियल सोर्स से ही बुक करें.

विज्ञापन

किस तरह करें बचाव?

किस तरह करें बचाव?5 / 6

वेबसाइट का URL चेक करें. गलत स्पेलिंग या नाम आगे पीछे करके भी फेक पोर्टल तैयार किए जाते हैं. फेक वेबसाइट होने पर तुरंत उसकी रिपोर्ट करें. तुरंत बुकिंग या डिस्काउंट रेट जैसे दावों पर तुरंत यकीन न करें. पहले उस पोर्टल की ऑथेंटिसिटी चेक करें.

इस नंबर पर करें शिकायत

इस नंबर पर करें शिकायत6 / 6

साइबर ठगी या फर्जी पोर्टल पर पेमेंट होने पर तुरंत उसकी रिपोर्ट साइबर क्राइम पोर्टल पर करें. 1930 नंबर पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन