कौन हैं वो सात सांसद जो AAP का दामन छोड़ BJP में होंगे शामिल, राघव चड्ढा ने गिनाए नाम

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ऐलान किया और घोषणा की कि वे बीजेपी में शामिल होंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने सात नाम और गिनाए हैं जो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. इस दौरान एक नाम ऐसा है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. हैरानी की बात ये है कि 15 दिन पहले राघव चड्ढा को हटाकर आम आदमी पार्टी ने जिन्हें डिप्टी लीडर बनाया था, वह अशोक मित्तल भी अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं.

image.jpg_3e6e0a
1 / 6

विज्ञापन

'आम आदमी पार्टी से मैं दूर जा रहा हूं'

'आम आदमी पार्टी से मैं दूर जा रहा हूं'2 / 6

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारी मन से कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था. उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा, 'मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं.'

विज्ञापन

राघव चड्ढा ने गिनाए 7 और नाम

राघव चड्ढा ने गिनाए 7 और नाम3 / 6

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के सात और सांसदों के नाम भी गिनाए, जो अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. राघव चड्ढा ने बताया कि इस मर्जर और इस्तीफे आदि की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है. राघव चड्ढा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला कर लिया है. उन्होंने कहा कि AAP के कुल 10 राज्यसभा सांसद हैं और इनमें से 2/3 से ज्यादा इस फैसले के साथ हैं.

स्वाति मालीवाल का नाम भी लिस्ट में शामिल

स्वाति मालीवाल का नाम भी लिस्ट में शामिल4 / 6

राघव चड्ढा के मुताबिक, सभी सांसदों ने इस संबंध में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इन्हें राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि तीन सांसद उनके साथ मौजूद हैं, जबकि अन्य में हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन

लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

लिस्ट में कौन-कौन शामिल?5 / 6

स्वाति मालीवाल- जनवरी 2024 में निर्वाचित,  अशोक कुमार मित्तल- पंजाब,  संदीप पाठक- पंजाब,  हरभजन सिंह- पंजाब, विक्रमजीत सिंह साहनी- पंजाब

मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं- राघव चड्ढा

मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं- राघव चड्ढा6 / 6

वहीं, राघव चड्ढा ने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों से मुझे यह महसूस हो रहा है कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे. उन्होंने कहा 'जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन