Prateek Yadav Death: स्कूल से शुरू हुई थी दोस्ती और फिर ई-मेल के जरिए बढ़ा प्यार; ऐसी थी अपर्णा और प्रतीक यादव की लव स्टोरी

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की आज सुबह लखनऊ में मृत्यु हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक अपने घर के किचन में बेसुध हालत में मिले थे जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

prateek yadav death
1 / 6

विज्ञापन

ई-मेल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

ई-मेल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी2 / 6

वहीं, अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की लव स्टोरी की भी चर्चाएं हो रही हैं. खबरों के अनुसार, दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे, लेकिन कभी कोई बातचीत या फिर मुलाकात नहीं हुई. फिर एक दिन एक पार्टी में दोनों की बातचीत हुई तो ई-मेल आईडी शेयर किए गए. 2001 के आस-पास दोनों तरफ से मेल का सिलसिला शुरू हुआ. शुरुआत में अपर्णा मेल रोज चेक नहीं करती थीं. फिर उन्होंने प्रतीक के मेलों का जवाब देना शुरू किया. इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई.

विज्ञापन

लखनऊ में हुई थी भव्य शादी

लखनऊ में हुई थी भव्य शादी3 / 6

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की शादी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक के चलते एक भव्य समारोह में हुई थी. सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में भव्य समारोह आयोजित करवाया था. शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अनिल अंबानी सहित कई वीवीआई पहुंचे थे. लखनऊ के साथ-साथ सैफई में भी कई प्रोग्राम आयोजित किए गए थे.

अपर्णा को मुलायम सिंह खुद लेकर आए थे राजनीति में

अपर्णा को मुलायम सिंह खुद लेकर आए थे राजनीति में4 / 6

अपर्णा यादव की राजनीति में दिलचस्पी देखते हुए मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2017 में पहली बार सपा से लखनऊ कैंट से टिकट दिया था, लेकिन वे बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं.

विज्ञापन

अपर्णा यादव ने ज्वाइन की थी भाजपा

अपर्णा यादव ने ज्वाइन की थी भाजपा5 / 6

बता दें कि कुछ समय बाद ही अपर्णा का झुकाव बीजेपी की ओर हो गया था. यूपी चुनाव 2022 से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी. तब से वे अभी तक बीजेपी में ही हैं.

पिछले दिनों हुआ था विवाद

पिछले दिनों हुआ था विवाद6 / 6

यही नहीं, पिछले दिनों प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और तनाव काफी बढ़ गया था. जिसके बाद प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट भी किया था, जो काफी वायरल हुआ था. बाद में दोनों ने गलतफहमी होने की बात कही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन