PM kisan 23rd Installment Date: कब आएगी किसान निधि की 23वीं किस्त? किसे मिलेगी किसे नहीं, यहां जानें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए खुशखबरी सामने आई है. अगर आप भी खेती-किसानी के लिए सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद की राह देख रहे हैं तो 23वीं किस्त का अलर्ट जारी कर दिया गया है. बीते 13 मार्च 2026 को पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी से इस योजना की 22वीं किस्त जारी की थी. उस समय देश भर के 9.3 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे दो-दो हजार रुपये भेजे गए थे. अब एक बार फिर किसानों की निगाहें अगली, यानी 23वीं किस्त पर टिकी हैं. यह पैसा सीधा आपके बैंक खाते में आता है, लेकिन जरा सी चूक इस राहत को बीच में ही रोक सकती है.

PM kisan 23rd Installment Date.jpg
1 / 6

विज्ञापन

किस महीने खाते में आएगा पैसा

किस महीने खाते में आएगा पैसा2 / 6

पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को कुल 6000 रुपये की नकद सहायता देती है. ये पैसे किसानों के खाते में दो-दो हजार करके तीन किस्तों में दिए जाते हैं. सिस्टम के अनुसार, पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच में आती है. दूसरी किस्त अगस्त से नंवबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है. चूंकि 22वीं किस्त मार्च 2026 में आ चुकी है इसलिए अब अप्रैल-जुलाई साइकिल की 23वीं किस्त का समय आ गया है. मौजूदा आकलन के अनुसार, जून या जुलाई 2026 के बीच कभी भी यह पैसा किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जा सकता है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कृषि मंत्रालय की ओर से कोई भी आधिकारिक डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

विज्ञापन

ना करें ये गलतियां, नहीं तो रुक जाएगा पैसा

ना करें ये गलतियां, नहीं तो रुक जाएगा पैसा3 / 6

अक्सर देखा जाता है कि पीएम किसान निधि की घोषणा के बाद भी कई किसानों के बैंक अकाउंट में क्रेडिट का मैसेज नहीं आता है. इसकी सबसे बड़ी वजह उनकी कागजी खामियां होती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में पैसा आए, तो आप भी आज ही इन तीन शर्तों को जरूर से पूरा कर लें.

ई-केवाईसी करें अपडेट

ई-केवाईसी करें अपडेट4 / 6

सबसे पहले आपको अपना ई-केवाईसी अपडेट कर लेना चाहिए. यह काम आप अपने नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से या फिर पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी के माध्यम से घर बैठे भी कर सकते हैं. वहीं, दूसरा अहम काम है अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करना. चूंकि सरकार पैसा सीधे आधार बेस पर भेजती है, इसलिए आधार सीडिंग न होने पर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है. तीसरी अहम शर्त है आपकी जमीन का वेरिफिकेशन. सरकारी दस्तावेजों में आपके भू-सत्यापन का काम पूरा होना चाहिए.

विज्ञापन

ऐसे पता करें अपना स्टेटस

ऐसे पता करें अपना स्टेटस5 / 6

आपके खाते में पीएम किसान निधि का पैसा आएगा या नहीं, इसे लेकर किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से स्टेटस चेक कर सकते हैं. 1. आप अपने खाते में 23वीं किस्त आने या न आने की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 2. इसके बाद Farmers Corner में जाएं और यहां Know Your Status ऑप्शन पर क्लिक करें. 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें. 4. इसके साथ कैप्चा भरें और Get Status पर क्लिक करें. 5. अब आपकी सभी किस्तों और भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.

किन किसानों को 23वीं किस्त नहीं मिलेगी?

किन किसानों को 23वीं किस्त नहीं मिलेगी?6 / 6

कई मामलों में कुछ किसान योजना का फायदा नहीं ले पाएंगे. इनमें वो लोग शामिल है, जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है. एक ही परिवार के दोनों सदस्य योजना का फायदा ले रहे हैं. डॉक्यूमेंट्स या वेरिफिकेशन अधूरा है. इन परिस्थितियों में आपकी किस्त अस्थाई रूप से रोक दी जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन