1 / 5
Bhopal, May 03 (ANI): Security personnel check aspirants' admit cards before entering the NEET UG 2026 exam at the centre, in Bhopal on Sunday. (ANI Photo) National::sanjeev gupta
नीट यूजी 2026 की फीस रिफंड की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. वहीं, नीट 2020 परीक्षा रद्द करने की घोषणा के दौरान यह भी कहा गया था कि री-नीट परीक्षा के लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी. 3 मई वाली परीक्षा के लिए जो रजिस्ट्रेशन फीस दी गई थी, वह रिफंड कर दी जाएगी और एनटीए अपने खर्चे पर नई परीक्षा आयोजित करवाएगा.
NTA ने दी NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को राहत

2 / 5
NTA ने NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को राहत दी है और यह स्पष्ट किया कि सभी नीट उम्मीदवारों को फीस का पैसा वापस किया जाएगा. एजेंसी ने बताया है कि अभ्यर्थियों को रिफंड प्राप्त करन के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने का ऑप्शन आज यानी 21 मई से दिया जाएगा. आज से बैंक अकाउंट अपडेट करने की विंडो एक्टिव और लाइव कर दी जाएगी.
बैंक अपडेट करने की सुविधा क्यों दी गई?

3 / 5
NTA के अनुसार, यह सुविधा इसलिए दी जा रही है क्योंकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने साइबर कैफे और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से आवेदन पत्र भरे थे. ऐसे मामलों में डिफॉल्ट रूप से रिफंड उसी बैंक खाते में भेजा जाता है, जिससे आवेदन शुल्का का भुगतान किया गया था.
अभ्यर्थियों के खाते में जाएगा पैसा

4 / 5
एजेंसी ने कहा कि यदि को अभ्यर्थी रिफंड राशि किसी अन्य बैंक खाते में प्राप्त करना चाहता है तो उसे बैंक खाता अपडेट करने का अवसर मिलेगा. इससे छात्रों को सुविधानुसार सही खाते में रिफंड प्राप्त करने में आसानी होगी. अभ्यर्थी को आधिकारिक नोटिस पर नजर रखने के लिए कहा गया है.
वहीं, आज एनटीए एक विंडो (पोर्टल) खोलेगा जहां छात्र अपनी खुद की या अपडेटेड बैंक अकाउंट डिटेल्स डाल सकेंगे, ताकि पैसा सीधा उनके खाते में आए न कि सायबर कैफे के किसी शख्स के पास जाए.
अपनी पसंद का शहर चुन सकेंगे अभ्यर्थी

5 / 5
एनटीए ने उम्मीदवारों को जगह बदलने या उनके वर्तमान पते में बदलाव के कारण अपना पसंदीदा परीक्षा-शहर बदलने की भी अनुमति दी है. आधिकारिक वेबसाइट पर शहर का केंद्र अपडेट करने का लिंक 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगा. एजेंसी ने उम्मीदवारों को यह भी बताया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र पहले वाले केंद्र से अलग हो सकता है, क्योंकि आवंटन अपडेट किए गए शहर की पसंद और केंद्रों की उपलब्धता पर भी निर्भर करेगा.