कल का मौसम: गर्मी से मिलेगी राहत! देश के 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें यूपी से बिहार तक का मौसम

देश के कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश और आंधी तूफान का दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 1 मई को यूपी, बिहार सहित 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे. पूर्वी भारत के कई राज्यों में बिजली और ओले गिरने की भी संभावना है.

WEATER.jpg
1 / 13

विज्ञापन

देश के 11 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

देश के 11 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी2 / 13

मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई को भी देश के 11 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा , पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आंधी चल सकती है. पूर्वी और भारत के कई राज्यों में ओले भी गिरने की संभावना है. खासकर, बिहार, यूपी, पंजाब और हरियाणा में खास चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

कल दिल्ली का मौसम

कल दिल्ली का मौसम3 / 13

दिल्ली में कल का मौसम खराब रहने की संभावना है. 1 मई को बारिश- आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, दिल्ली में 1 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियसस रहने की संभावना है. वहीं, आज 30 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार को अचानक बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण शहर के कई हिस्सों में तापमान में बहुत गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.

यूपी के कई शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट

यूपी के कई शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट4 / 13

उत्तर प्रदेश में 1 मई से 2 मई तक भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बलरामपुर, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, सोनभद्र और मऊ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. वहीं, लखनऊ में 1 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम5 / 13

बिहार में 1 मई को भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने गया, पटना, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और तूफान अलर्ट जारी किया है. पटना में 1 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

हिमाचल प्रदेश में कल आएगी आंधी

हिमाचल प्रदेश में कल आएगी आंधी6 / 13

हिमाचल प्रदेश में 1-2 मई को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है. IMD ने चंबा, शिमला, मंडी, लाहौल स्पीति, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा और ऊना में बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके भी चलेंगे. मनाली में कल अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम7 / 13

उत्तराखंड में 1 मई को आंधी बारिश की संभावना है. IMD ने बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. 1 मई को देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम8 / 13

राजस्थान में 1-2 मई को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने जोधपुर, अलवर, सीकर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, हनुमानगढ़ और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. जयपुर में 1 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम9 / 13

मध्य प्रदेश में 1 मई से 5 मई के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, बालाघाट, मांडला, सिवनी, सीधी और सिंगरौली में बारिश-आंधी की आशंका जताई है. भोपाल में कल यानी 1 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट10 / 13

झारखंड के अलग-अलग इलाकों में पिछले 48 घंटे में कई लोगों की आकाशीय बिजली की वजह से मौत हो गई. मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही अगले तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री तक गिरावट और 1 से 5 मई तक बारिश जारी रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

बंगाल में झमाझम बारिश

बंगाल में झमाझम बारिश11 / 13

पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. ओडिशा में भी 30 अप्रैल और 1 मई को 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती हैं. ओडिशा में 1 मई को ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना है.

एमपी-छत्तीसगढ़ में आंधी

एमपी-छत्तीसगढ़ में आंधी12 / 13

मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बिजली कड़कने और 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. विदर्भ में 2 से 4 मई के बीच बारिश की संभावना है, लेकिन उससे पहले वहां हीटवेव का असर भी दिखेगा.

विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिन खराब मौसम

पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिन खराब मौसम13 / 13

पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में भी 4 मई तक तेज बारिश का अलर्ट है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन