Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR और यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें अपने राज्य का मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कल 30 अप्रैल को प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी. तेज गर्मी के साथ लू के थपेड़े भी लोगों को परेशान करेंगे. वहीं, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने से मौसम राहत भरा हो सकता है. मौसम के इस बदले मिजाज का असर खेती और सेहत पर भी पड़ेगा.

weather (1).jpg
1 / 10

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में चलेगी गर्म हवाएं

दिल्ली-NCR में चलेगी गर्म हवाएं2 / 10

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कल यानी 30 अप्रैल को दिन के समय तेज गर्मी होगी, लेकिन दोपहर के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिल सकती है. अचानक मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जहां आंशिक बादल छाने, धूल भरी आंधी चलने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, लेकिन शाम के समय चलने वाली तेज हवाएं और संभावित बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम3 / 10

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव होने की संभावना है. कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है. हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. हालांकि, कुछ इलाकों में आंधी भी आने के आसार हैं.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में कैसा रहेगा मौसम4 / 10

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 30 अप्रैल को कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार हैं. IMD ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, सारण, गया, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम5 / 10

उत्तराखंड में कल यानी 30 अप्रैल को हल्की बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग के अनुसार, नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी

पंजाब-हरियाणा में भीषण गर्मी6 / 10

पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. इन राज्यों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. इस समय गेंहूं की कटाई की जा रही है, ऐसे में तेज गर्मी किसानों और मजदूरों के लिए अतिरिक्त चुनौती बन सकती है. रात के समय तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच बना रहेगा.

विज्ञापन

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम7 / 10

राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. बीकानेर, चुरू, और जैसलमेर जैसे इलाकों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिन के समय चलने वाली तेज और गर्म हवाएं स्थिति को और ज्यादा गंभीर बना देंगी. स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, सिर ढककर बाहर निकलने और दोपहर के समय घर में ही रहने की सलाह दी है.

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम8 / 10

मौसम विभाग ने एमपी में 30 अप्रैल से 3 मई तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. IMD ने पन्ना, सिंगरौली, रीवा, सीधी, भोपाल, इंदौर और सागर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र-गुजरात में कैसा रहेगा मौसम

महाराष्ट्र-गुजरात में कैसा रहेगा मौसम9 / 10

महाराष्ट्र और गुजरात में तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हालांकि समुद्र के नजदीकी इलाकों में नमी के कारण उमस ज्यादा महसूस होगी, जिससे लोगों को असहजता हो सकती है. मुंबई और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या बादल छाए रहने के आसार है.

दक्षिण भारत में प्री-मानसून देगा दस्तक

दक्षिण भारत में  प्री-मानसून देगा दस्तक10 / 10

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवाएं और बादलों की आवाजाही से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन