दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, आंधी बारिश के आसार; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है. पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही है. साफ मौसम के चलते तेज धूप निकल रही है. जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. आज सुबह भी राजधानी में गर्मी का प्रभाव बना हुआ है. दिन में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी सता सकती है. लेकिन जल्द ही मौसम फिर से करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के मौसम पर प्रभाव पड़ सकता है. जिससे एक बार फिर राजधानी में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

delhi weather update today
1 / 5
New Delhi, Apr 07 (ANI): Commuters make their way through a varnished road following a rainfall at Kartavya Path in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo/Naveen Sharma) National::Naveen Sharma

विज्ञापन

दिल्ली में दो दिन बारिश का अलर्ट

दिल्ली में दो दिन बारिश का अलर्ट2 / 5

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा. अगले दो दिन यानी 11 और 12 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है.

विज्ञापन

बारिश से तापमान में आएगी कमी

बारिश से तापमान में आएगी कमी3 / 5

बारिश के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है.

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत?

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत?4 / 5

बारिश के चलते तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने आज शाम से ही मौसम बदलने की संभावना जताई है. देर रात तक गरज-चमक की संभावना बनती हुई नजर आ रही है. जिसके बाद कल से पूरी तरह मौसम बदल सकता है.

विज्ञापन

दो दिन तक आंधी बारिश की चेतावनी

दो दिन तक आंधी बारिश की चेतावनी5 / 5

दो दिनों तक आंधी-बारिश का दौर रहने के बाद 13 मई को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. जिसके बाद फिर से मौसम सामान्य हो जाएगा. इसके साथ ही गर्मी और तेज धूप की भी वापसी हो जाएगी. 16 मई तक दिन का तापमान फिर से 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन