आज का मौसम: मई में बदला मौसम का मिजाज! देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

मई का महीना आते ही देश में आमतौर पर भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करने लगती है. लेकिन इस बार मई के महीने में मौसम कुछ अलग ही रूप दिखा रहा है. कहीं तेज आंधी चल रही है, तो कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी है लेकिन चिंताएं भी बढ़ा दी हैं. वहीं, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 10-12 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का नया दौर शुरू होगा.

TODAY WEATHER.jpg
1 / 14

विज्ञापन

कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट2 / 14

IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. जबकि केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6-7 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी है. दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी भारी वर्षा हो सकती है. बिहार, विदर्भ और तेलंगाना में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. पश्चिम बंगाल में 9 मई को 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है.

विज्ञापन

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम3 / 14

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम फिलहाल राहत भरा बना हुआ है. आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मई को हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है. स्काईमेट के अनुसार 10 मई को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ऐक्टिव हो सकता है. हालांकि इसका राजधानी 3 के मौसम पर कितना असर पढ़ेगा, यह अगले एक-दो दिनों में साफ होगा. फिलहाल 15 मई तक लू चलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है.

यूपी में फिर करवट लेगा मौसम

यूपी में फिर करवट लेगा मौसम4 / 14

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है. कानपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 7 मई को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है. इस दौरान 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. IMD के अनुसार, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मेरठ में बादल छाए रहने और शाम में बूंदाबांदी होने की संभावना है. आंधी से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम5 / 14

IMD ने बिहार के कई जिलों में 7 से 10 मई के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. IMD के अनुसार, पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि दिन में उमस बढ़ेगी, लेकिन बारिश के कारण तापमान के नीचे गिरने की संभावना है.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम6 / 14

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 मई को पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. वहीं, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली में मौसम सुहावना बना रहेगा. मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में दिखेगा विक्षोभ का असर

हिमाचल प्रदेश में दिखेगा विक्षोभ का असर7 / 14

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 11 से 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा और यहां तेज बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना है. IMD के अनुसार, शिमला, मनाली, धर्मशाला और सोलन में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है.

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम8 / 14

राजस्थान में अगले कुछ दिनों में मौमस बदलेगा. पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है. जबकि पश्चिमी राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं 9 से 11 मई के बीच कुछ इलाकों में लू चल सकती है. वहीं, जयपुर, कोटा और उदयपुर में बादल और तेज हवा देखने को मिल सकती है. जबकि जैसलमेर और बीकानेर में गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं.

विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा में तेज हवाओं का असर

पंजाब-हरियाणा में तेज हवाओं का असर9 / 14

पंजाब के अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला समेत कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. हरियाणा में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा. गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद और कैथल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी.

जम्मू में बर्फबारी

जम्मू में बर्फबारी10 / 14

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी का असर जारी है. श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 और 12 मई को एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मिला-जुला रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में मिला-जुला रहेगा मौसम11 / 14

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप और उमस महसूस हो सकती है, जबकि शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि बुंदेलखंड और मालवा क्षेत्र में गर्मी अभी भी बनी हुई है.

गुजरात में गर्मी का असर

गुजरात में गर्मी का असर12 / 14

गुजरात में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है. अहमदाबाद, राजकोट और गांधीनगर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. तटीय इलाकों में समुद्री हवाओं के कारण उमस ज्यादा महसूस होगी. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र में उमस और हल्की बारिश

महाराष्ट्र में उमस और हल्की बारिश13 / 14

मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में उमस लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं पुणे और नासिक में मौसम थोड़ा राहत भरा रहने की उम्मीद है. नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. कुछ इलाकों में शाम के समय हल्की बारिश भी हो सकती है.

दक्षिण भारत में प्री-मानसून सक्रिय

दक्षिण भारत में प्री-मानसून सक्रिय14 / 14

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों में बारिश का दौर जारी है. तटीय इलाकों में तेज समुद्री हवाएं चल सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. लगातार बारिश के कारण दक्षिण भारत में गर्मी का असर काफी कम हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन