आज का मौसम: देश के 11 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; जानें अपने राज्य का मौसम

देश के कई राज्यों में बीते कई दिनों से आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है, जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि इस दौरान लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है. वहीं, मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, फिलहाल अभी ये बारिश और आंधी तूफान थमने वाला नहीं है. IMD ने पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है.

WEATHER.jpg (1)
1 / 11

विज्ञापन

देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट2 / 11

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी देश के करीब 11 राज्यों में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी. इस बीच पूर्वी भारत में एक बार फिर से तूफानी बारिश कोहराम मचा सकती है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में आज भी होगी बारिश?

दिल्ली-NCR में आज भी होगी बारिश?3 / 11

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. कल 5 मई की रात हुई तेज बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं, आज 6 मई को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने और बिजली कड़कने की संभावना है. वहीं, 7 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम4 / 11

यूपी में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज की संभावना जताई है. लखनऊ और आस-पास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इसके अलावा, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और बलिया समेत कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. गोरखपुर, देवरिया, मथुरा और कन्नौज जैसे जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. ओलावृष्टि की भी संभावना है.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम5 / 11

बिहार में 6 मई से 8 मई के बीच बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर तेज बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा प्रभाव पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद में पड़ सकता है. मौसम विभाग ने 8 मई तक अपने अलर्ट में पूरे बिहार के अंदर तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करने का आग्रह किया गया है.

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम6 / 11

एमपी में अगले 24 घंटे में बिजली, गरज, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने सिवनी, बालाघाट, मंडला, कान्हा, डिंडोरी, अनूपपुर, अमरकंटक, दक्षिण उमरिया, दक्षिण शहडोल, पूर्वी ग्वालियर और भिंड में मध्यम गरज के साथ बिजली और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. इस दौरान हवा की गति 60 तक पहुंच सकती है. 6 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर और अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 10 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है.

विज्ञापन

राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम

राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम7 / 11

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कई जगह आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के उत्तरी राज्य के कुछ भागों में आंधी/बारिश हो सकती है. अगले तीन-चार दिनों में राज्य के अधिकतर भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी हो सकती हैं. 8 से 11 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.

झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम8 / 11

झारखंड में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, झारखंड के कुछ हिस्सों में 9 मई तक बारिश, गरज के साथ बूंदाबांदी और दिन में तापमान में गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए 10 जिलों में आज सुबह (6 मई) भारी बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है. बारिश वाले 10 जिलों में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है.

विज्ञापन

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम9 / 11

उत्तराखंड में आज 6 मई को आंधी-बारिश और तूफान की संभावना है. IMD ने नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं, देहरादून में 6 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम10 / 11

पंजाब में 6 मई को कई जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार, होशियारपुर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला में बारिश होगी. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज मौसम

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज मौसम11 / 11

हिमाचल प्रदेश में आज यानी 6 मई को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार, मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन