किन लोगों को नहीं खाना चाहिए चुकंदर? जानिए किस कंडीशन में Beetroot से करना चाहिए परहेज

Chukandar Khane Ke Nuksan: चुकंदर एक फायदेमंद सब्जी है, लेकिन यह हर किसी को फायदा दे यह जरूरी नहीं है. यहां जानिए वो कौन से लोग हैं जिन्हें चुकंदर खाने से परहेज करना चाहिए.

Beetroot Side Effects
1 / 7
Beetroot Side Effects

Who Should Avoid Beetroot: चुकंदर सेहत से भरपूर होता है. इसमें फॉलिक एसिड, विटामिन सी, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इसे ब्लड बूस्टिंग सब्जी बनाते हैं. लेकिन, जिस तरह अति किसी भी चीज की बुरी होती है उसी तरह चुकंदर को भी जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए नहीं तो सेहत बनने की जगह बिगड़ सकती है. वहीं, ऐसे में भी कुछ लोग हैं जिनके लिए चुकंदर फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. यहां जानिए किन कंडीशंस में चुकंदर खाने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

पथरी का खतरा

पथरी का खतरा 2 / 7

चुकंदर में ऑक्सलेट्स के हाई लेवल्स होते हैं. ये ऑक्सलेट्स कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी स्टोन यानी पथरी बना सकते हैं. अगर रोजाना ज्यादा मात्रा में चुकंदर खाया जाए तो किडनी की सेहत पर असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

लो ब्लड प्रेशर

लो ब्लड प्रेशर 3 / 7

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम है उन्हें चुकंदर खाने से परहेज करना चाहिए. चुकंदर ब्लड प्रेशर को तेजी से कम करता है और इसीलिए चुकंदर खाने पर लो ब्लड प्रेशर और ज्यादा कम हो सकता है जिससे चक्कर आने, कमजोरी महसूस करने और बेहोश होने तक की नौबत आ सकती है.

लिवर पर पड़ता है असर

लिवर पर पड़ता है असर 4 / 7

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट कंटेट लिवर से प्रोसेस होता है जिसके कारण लिवर पर असर पड़ सकता है. इससे लिवर में इंफ्लेमेशन की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

बदल सकता है मल और पेशाब का रंग

बदल सकता है मल और पेशाब का रंग 5 / 7

चुकंदर का बहुत ज्यादा सेवन कर लिया जाए या कहें बहुत ज्यादा चुकंदर खा लिया जाए तो इससे मल और पेशाब का रंग बदल सकता है. ऐसे में बहुत ज्यादा चुकंदर खाने से बचना जरूरी है.

प्रेग्नेंसी में ना खाएं चुकंदर

प्रेग्नेंसी में ना खाएं चुकंदर 6 / 7

प्रेग्नेंट महिला को चुकंदर के सेवन से बचने के लिए कहा जाता है. चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे खाएं चुकंदर

कैसे खाएं चुकंदर 7 / 7

चुकंदर का सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी है. सीमित मात्रा में चुकंदर खाया जाए तो शरीर को इसके पूरे फायदे भी मिलते हैं और साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन