सुबह उठकर पिएंगे ये ड्रिंक्स तो नहीं बढ़ेगा BP, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को मिलेगा फायदा

Drinks For High BP: हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में लिए सुबह के समय कुछ फायदेमंद ड्रिंक्स पी जा सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए कौन सी हैं वो ड्रिंक्स जो बीपी को कम करने में असर दिखाती हैं.

High BP Control
1 / 7
High BP Control

How To Reduce BP In Morning: सुबह की शुरुआत सही हो तो दिन को एक अच्छा पुश मिल जाता है. खासतौर से जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई (High Blood Pressure) है उन्हें अपने दिन की सही शुरुआत करने पर जोर देना चाहिए. सुबह अगर सही ड्रिंक पी जाए तो हाई ब्लड प्रेशर कम रहने लगता है. यहां भी ऐसी ही ड्रिंक्स का जिक्र किया जा रहा है जो दिल की लिए अच्छी हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती हैं और शरीर के स्ट्रेस रिस्पोंस को बैलेंस करने में मददगार होती हैं. चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन सी हैं वो ड्रिंक्स जिन्हें पीकर दिन शुरू किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

गर्म नींबू पानी

गर्म नींबू पानी 2 / 7

हाई ब्लड प्रेशर लेवल को नीचे लाना चाहता हैं तो हल्के गर्म नींबू पानी के साथ दिन की शुरुआत कर सकते हैं. विटामिन सी और नेचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपीर नींबू पानी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है. यह शरीर को हाइड्रेशन भी देता है.

विज्ञापन

नारियल पानी

नारियल पानी 3 / 7

पौटेशियम से भरपूर होने के चलते नारियल पानी पीने हाई ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. नारियल पानी शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को भी बनाए रखता है.

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस 4 / 7

हाइपरटेंशन में चुकंदर का जूस पिया जा सकता है. चुकंदर का जूस रक्त धमनियों को रिलैक्स करता है. इस जूस में किसी भी तरह की एडेड शुगर डाले बिना इसे पिएं. हाई बीपी कंट्रोल में रहता है.

विज्ञापन

ग्रीन टी

ग्रीन टी 5 / 7

ग्रीन टी को नियमित तौर पर पिया जाए तो यह ब्लड प्रेशर कम करने में असर दिखा सकती है. इसे बनाते हुए ध्यान दें कि आप बेहद लाइट ग्रीन टी ही बनाएं.

आंवला जूस

आंवला जूस 6 / 7

आंवले का जूस दिल की सेहत को अच्छा रखने का काम करता है. इसे पीने पर धमनियों पर पड़ने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. ऐसे में आप आंवले के रस में थोड़ा पानी मिलाकर पी सकते हैं.

विज्ञापन

इन ड्रिंक्स से करें परहेज

इन ड्रिंक्स से करें परहेज 7 / 7

ब्लड प्रेशर में कॉफी या स्ट्रॉन्ग एनर्जी ड्रिंक्स, पैकेट वाले फलों के जूस और शुगरी ड्रिंक्स पीने से परहेज करना चाहिए. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन