क्या आप भी खाते हैं ये 5 चीजें? बन सकता है किडनी स्टोन का कारण!

बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के कारण किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. जानिए उन 5 फूड्स के बारे में जो अनजाने में आपकी किडनी में पथरी जमा कर रहे हैं.

kidney stones.jpg
1 / 7

बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. अक्सर हम सेहतमंद समझकर ऐसी चीजें खाते हैं जो शरीर में पथरी बना सकती हैं. जानिए उन 5 फूड्स के बारे में जो अनजाने में आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

विज्ञापन

क्या पालक भी बन सकता है किडनी का दुश्मन?

क्या पालक भी बन सकता है किडनी का दुश्मन?2 / 7

पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन इसमें ऑक्सालेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. यह ऑक्सालेट शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर क्रिस्टल बनाता है जो धीरे-धीरे पथरी का रूप ले लेता है.

विज्ञापन

क्यों भारी पड़ सकते हैं बादाम और काजू?

क्यों भारी पड़ सकते हैं बादाम और काजू?3 / 7

नट्स और बीज पोषण से भरपूर होते हैं मगर इनका ज्यादा सेवन किडनी के लिए खतरा पैदा कर सकता है. इनमें मौजूद ऑक्सालेट की अधिकता उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जिन्हें पहले भी स्टोन की शिकायत रही है.

क्या चॉकलेट के शौकीनों को है ज्यादा खतरा?

क्या चॉकलेट के शौकीनों को है ज्यादा खतरा?4 / 7

चॉकलेट और कोको से बनी चीजों में ऑक्सालेट का लेवल काफी हाई होता है जो यूरिन में स्टोन बनाने वाले तत्वों को बढ़ा देता है. स्वाद के चक्कर में इनका ज्यादा इस्तेमाल शरीर में क्रिस्टल बनने के प्रोसेस को तेज कर सकता है.

विज्ञापन

नमक का ज्यादा इस्तेमाल क्यों है जानलेवा?

नमक का ज्यादा इस्तेमाल क्यों है जानलेवा?5 / 7

ज्यादा नमक खाने से शरीर यूरिन के रास्ते ज्यादा कैल्शियम बाहर निकालने लगता है जो आगे चलकर पथरी में बदल जाता है. पैकेट बंद स्नैक्स और जंक फूड में नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए इनसे दूरी बनाना ही समझदारी है.

रेड मीट से कैसे बढ़ता है स्टोन का रिस्क?

रेड मीट से कैसे बढ़ता है स्टोन का रिस्क?6 / 7

रेड मीट और एनिमल प्रोटीन का ज्यादा सेवन शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को काफी ऊपर ले जा सकता है. यह यूरिक एसिड किडनी में जमा होकर छोटे-छोटे पत्थरों का आकार लेने लगता है जो बेहद दर्दनाक होता है. डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य सुझावों पर आधारित है, किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

किडनी स्टोन से बचने के उपाय

किडनी स्टोन से बचने के उपाय7 / 7

किडनी स्टोन से बचने के लिए दिन भर में भरपूर पानी पीना और संतुलित आहार लेना सबसे ज्यादा जरूरी है. अगर आप अपनी डाइट में इन 5 चीजों को सीमित रखते हैं तो किडनी स्टोन के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य सुझावों पर आधारित है, किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन