पैसे खर्च किए बिना भी प्लान कर सकते हैं परफेक्ट डेट, यहां से ले लीजिए बजट वाले Date Ideas

Budget Friendly Date Ideas: अपने पार्टनर के साथ डेट प्लान करना चाहते हैं तो यहां जानिए ऐसे कुछ डेट आइडियाज जिनमें आपको पैसे नहीं खर्चने होंगे और आप अपने पार्टनर के साथ डेट का मजा भी उठा सकेंगे.

Low Budget date ideas
1 / 7
Low Budget date ideas Low Budget date ideas

Date Ideas: अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना सभी को अच्छा लगता है. लेकिन, अक्सर ही बजट का सोचकर लोग मन मार लेते हैं और डेट का आइडिया ही छोड़ देते हैं. कई बार तो कपल्स को ही लगता है कि डेट प्लान करने से बेहतर बस मिलकर बात कर लेते हैं, लेकिन डेट्स पर जाना रोमांचक होता है, मन में उत्साह और चहक लाता है, साथ ही इससे रिलेशनशिप (Relationship) में रोमांस बढ़ता है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए ऐसे कुछ डेट आइडियाज जिनमें आपको पैसे खर्चने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पार्टनर के साथ आप यादगार समय भी बिता सकेंगे.

विज्ञापन

साथ में कोई खेलें गेम्स

साथ में कोई खेलें गेम्स2 / 7

आप अपने पार्टनर के साथ कोई स्पोर्ट खेल सकते हैं, जैसे पिक बॉल, क्रिकेट या फिर छुपन-छुपाई जैसे सिंपल खेल. आप चाहे तो कार्ड्स भी खेल सकते हैं. आजकल मार्केट में ही आपको ऐसे कई गेम्स आसानी से मिल सकते हैं.

विज्ञापन

छत पर बिताएं समय

छत पर बिताएं समय 3 / 7

आपको अगर अच्छा समय बिताना है तो आप छत पर समय बिता सकते हैं. आप अपने साथ खाने की चीजें रख सकते हैं, बातें कर सकते हैं, साथ गाने सुन सकते हैं और तारों की छांव में एकसाथ सुकून से बैठ सकते हैं.

शाम को निकलें टहलने

शाम को निकलें टहलने 4 / 7

एकसाथ समय बिताने के लिए आप एकसाथ वॉक पर निकल सकते हैं. शाम के समय मौसम भी ठंडा होता है और धूप का डर नहीं सताता. ऐसे में आप हाथों में हाथ डालकर टहल सकते हैं.

विज्ञापन

साथ में कुछ पकाएं

साथ में कुछ पकाएं 5 / 7

एकसाथ कुकिंग करना भी बेहद रोमांटिक होता है. आप अपने पार्टनर के साथ कुछ कुक कर सकते हैं. सिंपल सैंडविच से लेकर पिज्जा या पास्ता वगैरह भी बनाया जा सकता है.

साथ देखें कोई फिल्म

साथ देखें कोई फिल्म 6 / 7

मूवी डेट्स से बेहतर भला क्या होगा. अगर आप थिएटर जाकर फिल्म नहीं देखना चाहते हैं तो अपने घर पर ही कोई अच्छी मूवी लगा सकते हैं. साथ में पॉपकोर्न रखना ना भूलें.

विज्ञापन

एकदूसरे को स्पेशल फील कराना है जरूरी

एकदूसरे को स्पेशल फील कराना है जरूरी 7 / 7

डेट का मतलब यह नहीं कि पैसे खर्च किए जाएं या फिर कोई बड़ा जेस्चर किया जाए. डेट सिंपल और स्वीट भी हो सकती है. वहीं, डेट्स कोंप्लिकेटेड हो यह जरूरी नहीं है. आप एकदूसरे को बेहतर तरह से जानने के लिए इन सिंपल डेट्स को एंजॉय कर सकते हैं. यह भी पढ़ें - एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले में पहले पायदान पर भारत का यह शहर, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु को भी छोड़ा पीछे  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन