क्या है वायरल Clock It क्लैप? इस नए Gen Z ट्रेंड का मतलब जानिए यहां

Clock It Trend: हालिया दिनों में सोशल मीडिया पर क्लॉक इट ट्रेंड बेहद वायरल हो रहा है. लेकिन, क्या आप जानते हैं क्लॉक इट का क्या मतलब है और फिंगर क्लैप से यह किस तरह से अलग है? आइए जानते हैं इस ट्रेंड का सच.

Clock It meaning in hindi
1 / 6
Clock It meaning in hindi

What Does Clock It Means: अगर आप इंस्टाग्राम पर अक्सर ही रील्स स्क्रॉल करते हैं तो आपने यह क्लॉक इट क्लैप (Clock It Clap) या क्लॉक इट ट्रेंड जरूर देखा होगा. इसमें लड़के या लड़कियां अपने अंगूठे और पहली उंगली यानी इंडेक्स फिंगर को आपस में जोड़ते-हटाते हैं. इस स्नैपिंग जेस्चर को ही क्लॉक इट कहते हैं. लेकिन, ऐसा क्यों किया जाता है, इसका क्या मतलब है और यह फिंगर क्लैप से कैसे अलग है, जानिए यहां.

विज्ञापन

क्लॉक इट का क्या मतलब है

क्लॉक इट का क्या मतलब है 2 / 6

क्लॉक इट का मतलब है किसी चीज को सही ठहराने के लिए उंगली और अंगूठे को आपस में जोड़ना और हटाना यानी क्लॉक इट एक्शन करना. यह किसी चीज को नोटिस करने पर, सच कहने पर या किसी राज का पता लगा लेने पर किया जाता है. इसका मतलब है कि बिना कहे ही आप अपनी बात इस क्लॉक इट इशारे से कह रहे हैं.

विज्ञापन

कैसे करते हैं क्लॉक इट

कैसे करते हैं क्लॉक इट 3 / 6

क्लॉक इट क्लैप करने के लिए अपनी मिडल फिंगर या इंडेक्स फिंगर को अंगूठे पर मारा जाता है. छोटी उंगली या रिंग फिंगर का इसमें इस्तेमाल नहीं होता है.

कितना पुराना है यह ट्रेंड

कितना पुराना है यह ट्रेंड 4 / 6

असल में क्लॉक इट क्लैप इसी साल वायरल हुआ है और ट्रेंड में आया है, लेकिन यह एक्सप्रेशन सालों से इस्तेमाल में लाया जाता रहा है. बीसवीं सदी में न्यूयॉर्क सिटी के बॉलरूम सीन से यह एक्सप्रेशन पॉपुलर हुआ था.

विज्ञापन

क्या है बॉलरूम कल्चर

क्या है बॉलरूम कल्चर 5 / 6

बॉलरूम सीन, बॉलरूम कल्चर या ड्रैग कल्चर अंडरग्राउंड क्वीयर सबकल्चर था जहां ब्लैक और क्वीयर लोग अपने आपको फ्री महसूस करते थे और इस स्पेस को सेल्फ एक्सप्रेशन के लिए इस्तेमाल करते थे. वहीं से यह क्लॉक इट क्लैप निकला है. किसी को क्लॉक करने का मतलब उन चीजों को नोटिस करना था जिन्हें छुपाने की कोशिश की जा रही है.

फिंगर क्लैप और क्लॉक इट में अंतर

फिंगर क्लैप और क्लॉक इट में अंतर6 / 6

लोगों को लगता है कि फिंगर क्लैप और क्लॉक इट एक हैं जबकि ये दोनों एकदूसरे से अलग हैं. फिंगर क्लैप किसी की प्रशंसा के लिए किया जाता है जबकि क्लॉक इट का मतलब किसी चीज को नोटिस करना या सच पर हामी भरने जैसा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन