अंडरआर्म्स के पसीने के निशान से खराब हो गया पूरा लुक? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
Sweaty Armpits: कई बार नहाने और साफ-सुथरे कपड़े पहनने के बाद भी पसीने के निशान बन जाते हैं. ये निशान दिखने में बहुत ही अजीब लगते हैं, लेकिन आप मिनटों में कपड़ों को फिर से साफ और फ्रेश बना सकते हैं.

Underarm Sweat Clothes: गर्मियों के मौसम में पसीना आना आम बात है, लेकिन जब यही पसीना आपके पसंदीदा ब्लाउज, कुर्ती या शर्ट पर पीले और सफेद निशान छोड़ देता है. यह दाग दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं. ये दिक्कत पूरे सीजन रहती है, लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इन निशानों को आसानी से हटाया जा सकता है. ये टिप्स जानने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
क्यों पड़ जाते हैं अंडरआर्म्स के पसीने के दाग?
2 / 6ऐसा कई वजहों से हो सकता है जैसे ज्यादा पसीना आना, डिओडोरेंट का रिएक्शन, कपड़ों को देर तक बिना धोए रखना या टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनना आदि.
दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
3 / 6दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और हल्के हाथ से रगड़कर धो लें. इससे पीले निशान हल्के होने लगते हैं.
नमक आएगा काम
4 / 6नींबू में मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण दाग हटाने में मदद करते हैं. इसे दाग पर लगाने से सफाई अच्छी तरह से होती है. हालांकि, यह तरीका सफेद या हल्के रंग के कपड़ों पर ज्यादा बेहतर काम करता है.
नीम का पत्ता आएगा काम
5 / 6आप पसीने की बदबू को रोकने के लिए नीम के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आप बगल में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ सकते हैं, जिससे पसीने आना बंद हो जाता है.
दाग से बचने के लिए क्या करें?
6 / 6कॉटन के कपड़े पहनें और बहुत ज्यादा डिओडोरेंट इस्तेमाल न करें. इससे कपड़े के ऊपर पीलापन साफ नजर आता है और दिखने में यह अच्छी नहीं लगती.