इस रक्षाबंधन आर्मी से लेकर डॉक्टर तक, इन रियल लाइफ हीरोज को बांधें राखी
क्या आप भी इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कुछ अलग और खास मनाना चाहते हैं? आइए जानते हैं आप कैसे कर सकते हैं ये काम

रक्षाबंधन का त्योहार करीब है, जिसमें बहनें अपने भाइयों को राखी बांधेंगी और भाई उनकी रक्षा का वचन लेंगे. लेकिन कई लड़कियों की इच्छा होती है कि वह इस बार रक्षाबंधन का त्योहार कुछ अलग और खास बनाएं, आइए जानते हैं आप कैसे इस त्योहार को खास बना सकते हैं.
रक्षाबंधन में रियल लाइफ हीरोज का राखी बांधें
2 / 7अगर आप इस रक्षाबंधन कुछ खास मनाना चाहती हैं, तो आप इस बार अपने भाई के साथ-साथ रियल लाइफ हीरोज को राखी बांध सकती हैं. इससे न सिर्फ आपका रक्षाबंधन का त्योहार खास बनेगा, सामने वाले शख्स को भी काफी अच्छा फील होगा. खासतौर पर अगर आपको कई भाई नहीं है, तो आपको नीचे की स्लाइड्स में दिए लोगों को राखी जरूरी बांधनी चाहिए.
सेना जवान को बांधें राखी
3 / 7इस साल के रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए आप आर्मी के जवानों को राखी बांध सकती हैं. वह लोग अपने परिवार से दूर रह कर हमारी रक्षा करते हैं, ऐसे में इस त्योहार उनका ख्याल रखना जरूरी है.
पुलिस
4 / 7पुलिसकर्मी दिन-रात आपके एरिया में पेट्रोलिंग करते रहते हैं, ताकि आपकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. रक्षाबंधन के दिन भी उनकी ड्यूटी लगी रहती है और कई बार वह अपनी बहन से मिल भी नहीं पाते हैं. ऐसे में आप उन्हें राखी बांध सकती हैं और यह दिन उनके लिए भी खास बना सकती हैं.
डॉक्टर
5 / 7डॉक्टर को खुदा का फरिश्ता भी कहा जाता है, क्योंकि गंभीर स्थिति से गुजर रहे मरीजों का ख्याल रखता है और बीमारी को ठीक करने के लिए पूरी मेहनत करता है. इस पेशे में आने के बाद वह 24X7 ड्यूटी पर रहते हैं, कहीं भी किसी भी वक्त जब उनकी जरूरत होती है, तो आगे आते हैं. आप रक्षाबंधन के दिन को बेहतर बनाने के लिए उन्हें भी राखी बांध सकती हैं.
सफाई कर्मी
6 / 7अक्सर हम ये भूल जाते हैं हमारे बीच ऐसे भी लोग रहते हैं, जो इस देश को साफ, आपको बीमार होने से बचाने के लिए खुद गंदगी में कदम रखते हैं. जैसे सड़क पर सफाई करने वाले हो, अस्पतालों में सफाई करने वाले हो आदि. अगर यह लोग ये काम न करें, तो हर जगह सिर्फ गंदगी ही दिखेगी और आपका परिवार गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है.
फायर फाइटर्स
7 / 7आप इस रक्षाबंधन फायर फाइटर्स यानी दमकल कर्मियों को भी राखी बांध सकते हैं. यह लोग अपनी जान की परवाह किए बिना, दूसरे की जान बचाने के लिए आग, ऊंची इमारतों में चले जाते हैं. इस बात को समझे कि खुशियां बांटने से बढ़ती है, इसलिए दूसरों के साथ रक्षाबंधन मनाए. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें. रक्षाबंधन पर बहन को क्या गिफ्ट दें? 2000 के हिसाब से 5 यूनिक आइडियाज