Snakes in Rain: बारिश में घर में सांप आने की वजह बन सकती हैं ये 5 आम गंध! ज्यादातर लोगों के घर में होती हैं ये चीजें
बारिश में सांपों का खतरा कई इलाकों में बढ़ जाता है, जिस कारण डर रहता है कि कहीं कोई जहरीला सांप काट न लें. आइए जानते हैं किन गंध के कारण अक्सर सांप घरों में या आसपास दिखने लगते हैं.

बारिश के मौसम में कई लोगों के घरों के आसपास सांपों का आतंक बढ़ जाता है, जिस कारण डर सताता रहता है कि कहीं कोई जहरीला सांप घर में न घुस जाएं. हम आपको इस स्टोरी में ऐसे 5 ऐसे गंध के बारे में बताएंगे, जो ज्यादातर घरों से आती है और सांपों को अपनी ओर खींचती है.
बारिश में क्यों बढ़ जाता है सांपों का खतरा?
2 / 8मानसून में बारिश और बढ़ी हुई नमी के कारण सांप अक्सर सुरक्षित, सूखी और भोजन वाली जगह तलाशते हैं. इसी वजह से घर, बगीचे, गैराज और स्टोर रूम तक पहुंच जाते हैं और अपना बसेरा जमा लेते हैं. लेकिन उनको घरों की तरफ लाने में कई और भी कारण हैं, जिसकी बारे में हमने नीचे स्लाइड्स में बताई है.
चूहे और कीड़े की गंध
3 / 8सांप अक्सर अपने शिकार जैसे चूहों, कीड़ों की तलाश उनकी गंध से करता है. ऐसे में अगर कोई गांव जैसे इलाकों में रहता है और आसपास काफी पेड़-पौधे और सांप भी दिखते रहते हैं, तो यह गंध सांपों का आपके घर में भी खींच सकती हैं.
कचरा और कबाड़ की गंध
4 / 8पुरानी लकड़ियां, ईंटों के ढेर, कबाड़, पत्तियों का जमाव और लंबे समय से पड़ा सामान सांपों को छिपने की सुरक्षित जगह दे सकता है. मानसून में ऐसी जगहों की दुर्गंध सांपों को न सिर्फ भोजन का लालच देती है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित अंधेरी जगह देने का काम करती है.
पेट्स का खाना
5 / 8कुत्ते या बिल्ली के लिए बाहर रखा खाना सीधे सांपों को आकर्षित करे, यह जरूरी नहीं है. लेकिन इसकी गंध चूहों और दूसरे छोटे जीवों को जरूर आकर्षित कर सकती है, जिससे सांपों के आने की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पेट्स का खाना बाहर खुला न छोड़े.
पक्षियों के घोंसले
6 / 8बगीचे या घर के आसपास पक्षियों के घोंसले होने से सांपों को अंडे या छोटे पक्षियों के रूप में भोजन मिल सकता है. यहां से आने वाली गंध सांपों को अपनी और खींच लेती है, इसलिए घोंसलों के आसपास सफाई रखें और अनावश्यक झाड़ियां ज्यादा न बढ़ने दें.
गीली मिट्टी और नमी वाली जगहें
7 / 8बारिश के बाद घर के आसपास जमा पानी, गीली मिट्टी, घनी घास और नम कोने छोटे जीवों के लिए अनुकूल हो होते हैं. ऐसे स्थान सांपों को भोजन और छिपने की जगह दोनों देने का काम करते हैं, इसलिए घर के आसपास सफाई रखें.
सांप दिखे तो खुद पकड़ने की कोशिश न करें
8 / 8अगर घर या बगीचे में सांप दिखाई दे तो उसके पास जाने, छेड़ने या पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को दूर रखें और स्थानीय वन विभाग या रेस्क्यू टीम को संपर्क करें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा पाए जाते हैं ये 5 बेहद खतरनाक सांप! बारिश में कहीं आपके घर के