14 दिन लौंग का पानी पीने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कैसा पड़ेगा असर

Laung ka Pani Pina: लौंग का पानी अगर सही तरह से पिया जाए तो यह शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना लौंग का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

Clove Water For Diabetes
1 / 7
Clove Water For Diabetes

Drinking Clove Water Daily: लौंग रसोई का एक मसाला है जिसका इस्तेमाल औषधि के तौर पर भी खूब किया जाता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटीमाइक्रोबियल गुण और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो पाचन से लेकर ब्लड शुगर बेहतर करने तक में असर दिखा सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोजाना अगर 14 दिनों तक लौंग का पानी (Laung Ka Pani) पिया जाए तो इससे शरीर पर क्या असर होता है और किन लोगों को लौंग का पानी नहीं पीना चाहिए.

विज्ञापन

मुंह साफ रहता है

मुंह साफ रहता है 2 / 7

लौंग का पानी पीने पर मुंह की दिक्कतें नहीं होती हैं. इससे दांतों का दर्द ठीक होता है, मसूड़ों की दिक्कतों से राहत मिलती है और मुंह के इंफेक्शंस दूर रहते हैं सो अलग.

विज्ञापन

पेट नहीं फूलता

पेट नहीं फूलता 3 / 7

रोज सुबह अगर एक कप लौंग का पानी पिया जाए तो इससे पाचन संबंधी दिक्कतें ठीक करने लगती हैं. लौंग का पानी अपच को कम करता है जिससे आयदिन पेट नहीं फूलता है.

कम हो सकता है वजन

कम हो सकता है वजन 4 / 7

लौंग का पानी के फायदे वजन कम होने में भी नजर आते हैं. जिन लोगों का वजन ज्यादा है वे रोजाना लौंग का पानी पी सकते हैं.

विज्ञापन

ब्लड शुगर लेवल कम रहता है

ब्लड शुगर लेवल कम रहता है 5 / 7

लौंग में यूजेनॉल होता है जो ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को रेग्यूलेट करता है जिससे ग्लूकोज लेवल्स कम होते हैं और डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है. लौंग इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाने में भी मददगार होता है. इंसुलिन ब्लड शुगर लेवल्स को कम रखता है.

कैसे बनाएं लौंग का पानी

कैसे बनाएं लौंग का पानी 6 / 7

एक गिलास पानी में 4-5 लौंग के टुकड़े डालें और उबाल लें. इस पानी में कुछ बूंदे नींबू के रस की भी डाली जा सकती हैं या इसे हल्का गर्म ही छानकर पी सकते हैं. सुबह खाली पेट इस पानी को पीने के लिए कहा जाता है. आप चाहे तो लौंग को रातभर पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए लौंग का पानी

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए लौंग का पानी 7 / 7

जिन लोगों को किडनी या लिवर की दिक्कतें हैं उन्हें लौंग का पानी पीने से मना किया जाता है. साथ ही, ज्यादा दिनों तक या बहुत ज्यादा मात्रा में लौंग का पानी पीने से परहेज करना चाहिए. बच्चों को और गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिला को भी लौंग का पानी नहीं पीना चाहिए.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन