किचन से लेकर स्टोर रूम तक, चूहों को दूर रखेंगे ये पौधे... आज ही लगाएं

Plants to Keep Away Rats: अगर आप बिना केमिकल्स के चूहों को दूर रखना चाहते हैं तो ये पौधे एक नेचुरल और आसान ऑप्शन हो सकते हैं. इन पौधों का इस्तेमाल घर को साफ और चूहों से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है.

Plants to Keep Away Rats
1 / 6
Plants to Keep Away Rats

Chuhe Bhagane Ke Liye Kya Kare: गर्मियों में अक्सर चूहे हो जाते हैं. किचन, स्टोर रूम और गोदाम जैसी जगहों भरमार होती है. ये सिर्फ सामान खराब नहीं करते, बल्कि गंदगी फैलाकर कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकते हैं. कई लोग इन्हें भगाने के लिए दवाइयों और केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं तो कुछ पौधे आपकी मदद कर सकते हैं. इन पौधों की तेज खुशबू चूहों को पसंद नहीं आती, जिसकी वजह से वे इन जगहों से दूर रहने लगते हैं.

विज्ञापन

रोजमेरी का पौधा

रोजमेरी का पौधा 2 / 6

रोजमेरी का पौधा लगाया जा सकता है. इससे न सिर्फ खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है, बल्कि चूहों को भी दूर रखा जा सकता है. आप घर के भीतर या कूड़ेदान के पास रोजमेरी का पौधा रख सकते हैं.

विज्ञापन

पुदीने का पौधा

पुदीने का पौधा3 / 6

आप पुदीने का पौधा घर के हर कोने में रख सकते हैं. इसकी खुशबू से चूहे बहुत ही दूर भागते हैं. बालकनी या सीढ़ियों पर रखने से फायदा हो सकता है.

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर का पौधा  4 / 6

लैवेंडर की खुशबू लोगों को भले पसंद हो, लेकिन चूहे इससे दूर रहना पसंद करते हैं. घर में इसकी खुशबू भी बनी रहती है, लेकिन इसे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है.

विज्ञापन

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा5 / 6

तुलसी सिर्फ धार्मिक और औषधीय पौधा नहीं है, बल्कि इसकी खुशबू भी चूहों को दूर रखने में मदद कर सकती है. किचन के पास लगाना फायदेमंद माना जाता है. घर का वातावरण भी बिल्कुल फ्रेश रहता है.

गेंदा का पौधा

गेंदा का पौधा6 / 6

गेंदा के फूलों की तेज महक कई कीड़ों और छोटे जीवों को दूर रखने में मदद कर सकती है. घर के एंट्री पॉइंट्स के पास लगाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आप इसे घर के हर कोने में रख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन