दुनिया का सबसे पतला घर! महज 63 सेंटीमीटर की जगह में बना है ये 'स्वीट होम', दिमाग घुमा देगा अंदर का नजारा

पेरू में बना मात्र 63 सेंटीमीटर चौड़ा घर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है. इस अनोखे घर में किचन, बाथरूम, बेडरूम और वर्कस्पेस जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं. अब इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने की तैयारी चल रही है.

Peru Narrow Home
1 / 5
Credit: News24

विज्ञापन

दुनिया का सबसे संकरा घर?

दुनिया का सबसे संकरा घर?2 / 5

पेरू के उत्तरी इलाके में बना ये घर अपनी बेहद कम चौड़ाई की वजह से चर्चा में है. घर की चौड़ाई सिर्फ 63 सेंटीमीटर बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे संकरा घर बन सकता है. फिलहाल इस रिकॉर्ड पर पोलैंड के वारसॉ में बने 92 सेंटीमीटर चौड़े घर का नाम दर्ज है.

विज्ञापन

पर्यटकों के लिए बना आकर्षण

पर्यटकों के लिए बना आकर्षण3 / 5

ये अनोखा घर अब स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बन चुका है. लोग इस घर को देखने और इसके अंदर की डिजाइन समझने के लिए पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

छोटे घर में बड़ी सुविधाएं

छोटे घर में बड़ी सुविधाएं4 / 5

घर भले ही बेहद संकरा हो, लेकिन इसमें जरूरत की लगभग हर सुविधा मौजूद है. इसमें छोटा किचन, बाथरूम, सोने के लिए बेडरूम और काम करने के लिए वर्कस्पेस भी बनाया गया है. सीमित जगह का बेहतरीन इस्तेमाल लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है. घर के मालिक का कहना है कि उनका मकसद ये दिखाना था कि कम जगह में भी आरामदायक लाइफ पॉसिबल है. उन्होंने इस प्रोजेक्ट के जरिए स्मार्ट डिजाइन और स्पेस मैनेजमेंट का उदाहरण पेश करने की कोशिश की है.

विज्ञापन

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेजा गया एप्लीकेशन

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेजा गया एप्लीकेशन5 / 5

इस अनोखे घर को दुनिया के सबसे संकरे घर का दर्जा दिलाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में एप्लीकेशन भेजा गया है. हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. अगर रिकॉर्ड मंजूर हो जाता है तो ये घर दुनियाभर में और ज्यादा मशहूर हो सकता है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन