दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में भारत के 14 शहर हैं शामिल, क्या लिस्ट में आपके शहर का भी है नाम?

High Heat Risk Cities: ऑक्सफर्ड की रिपोर्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा हीट रिस्क वाले देशों में भारत सबसे आगे है. 50 शहरों की इस लिस्ट में भारत के 14 शहर शामिल हैं. यहां देखिए इन शहरों की पूरी लिस्ट.

High Heat Risk Cities
1 / 7
High Heat Risk Cities

Heat Risk Cities: सस्टेनेबल सिटीज एंड सोसाइटी जर्नल में छपी ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी स्टडी में दुनिया के 205 शहरों की लिस्ट जारी की गई है. इन शहरों को सबसे गर्म शहरों की रैंकिंग में रखा गया है और इनमें शामिल 95 प्रतिशत शहरों को सबसे ज्यादा हीट रिस्क वाला शहर बताया गया है. इस लिस्ट में ज्यादातर दक्षिण और दक्षिणपूर्वी एशिया और सब-सहारन अफ्रीका के शहर शामिल हैं. वहीं, टॉप 50 शहरों में भारत के 14 शहर शामिल हैं.

विज्ञापन

दुनिया का सबसे गर्म शहर कौन सा है

दुनिया का सबसे गर्म शहर कौन सा है 2 / 7

दुनिया के सबसे गर्म शहर की लिस्ट में इराक का शहर अल-बसरा सबसे ऊपर है. ऑक्सफर्ड की इस लिस्ट में अल बसरा को पहला स्थान दिया गया है. इस शहर का तापमान गर्मियों में 50 डिग्री सेल्सियस तक भी चला जाता है.

विज्ञापन

भारत बना सबसे गर्म शहरों वाला देश

भारत बना सबसे गर्म शहरों वाला देश 3 / 7

ऑक्सफर्ड की इस लिस्ट में भारत के 14 शहर शामिल है. ऐसे में भारत दुनिया के सबसे ज्यादा गर्म शहरों वाला देश बन गया है.

भारत के कौन से देश हैं इस लिस्ट में शामिल

भारत के कौन से देश हैं इस लिस्ट में शामिल 4 / 7

भारत के ये 14 शहर सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में शामिल हैं - अहमदाबाद, नागपुर, मदुरई, भोपाल, कानपुर, पुणे, पटना, हैदराबाद, बैंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, मुंबई और चेन्नई.

विज्ञापन

टॉप 10 सबसे गर्म शहर कौन से हैं

टॉप 10 सबसे गर्म शहर कौन से हैं 5 / 7

अल बसरा, अहमदाबाद, बमाको, नागपुर, क्वेजन सिटी, बगदाद, मदुरई, फैसलाबाद, लागोस और पाकिस्तान का हैदराबाद सबसे ज्यादा गर्म 10 शहर हैं.

अहमदाबाद बना दुनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर

अहमदाबाद बना दुनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर 6 / 7

अहमदाबाद दुनिया का सबसे दूसरा गर्म शहर और भारत का पहला सबसे गर्म शहर बन चुका है. गर्मियों में अहमदाबाद अत्यधिक तापमान वाला शहर बन जाता है और यहां रात का तामपान भी ज्यादा कम नहीं होता है.

विज्ञापन

किस आधार पर जारी की गई है लिस्ट

किस आधार पर जारी की गई है लिस्ट 7 / 7

इस पूरी लिस्ट को शहरों की कुल आबाधी के मेट्रिक्स, नॉर्मलाइज्ड हैजार्ड स्कोर, नॉर्मलाइज्ड वल्नरेलेबिलिटी स्कोर और नॉर्मलाइज्ड लाइफ साइकिल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन