बारिश में सांपों का सता रहा है डर! जल्द ट्राई करें ये 5 उपाय, टल जाएगा खतरा

मानसून के दौरान जलभराव और नमी बढ़ने से सांप अक्सर सुरक्षित और सूखी जगहों की तलाश में घरों की ओर रुख कर लेते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप अपने घर और आसपास के इलाकों को सांपों से सुरक्षित बना सकते हैं. जानिए 5 आसान उपाय जो बरसात में आपके घर को सेफ रखने में मदद करेंगे.

monsoon tips for snakes
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

घर के आसपास की सफाई रखें

घर के आसपास की सफाई रखें2 / 7

घर के आसपास सूखी पत्तियां, लकड़ी के ढेर, झाड़ियां और कूड़े का जमाव सांपों के छिपने की आइडल जगह बन सकता है. रोजाना सफाई, घास की कटाई और गैरजरूरी सामान हटाने से सांपों के आने की संभावना काफी कम हो जाती है.

विज्ञापन

छोटे-छोटे छेद और दरारें बंद करें

छोटे-छोटे छेद और दरारें बंद करें3 / 7

सांप बेहद छोटे गैप और दरारों से भी घर के अंदर एंट्री कर सकते हैं. दरवाजों के नीचे की खाली जगह, दीवारों की दरारें, पाइपलाइन के आसपास बने छेद और खुले वेंटिलेशन पॉइंट्स को अच्छी तरह सील करना जरूरी है.

चूहों और कीटों पर रखें कंट्रोल

चूहों और कीटों पर रखें कंट्रोल4 / 7

सांप अक्सर भोजन की खोज में उन जगहों पर पहुंचते हैं जहां चूहे और बाकी छोटे जीव ज्यादा होते हैं. अगर घर और आसपास चूहों की संख्या कंट्रोल में रहे तो सांपों के आने की संभावना भी कम हो जाती है.

विज्ञापन

पानी जमा न होने दें

पानी जमा न होने दें5 / 7

घर के आसपास जमा पानी में मेंढक, कीड़े-मकोड़े और बाकी जीव मौजूद होते हैं, जो सांपों का खाना बन सकते हैं. बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था और जलभराव को रोककर सांपों के लिए अनुकूल वातावरण बनने से रोका जा सकता है.

ड्रेनेज पाइप और नालियों को सील करना जरूरी

ड्रेनेज पाइप और नालियों को सील करना जरूरी 6 / 7

  बारिश के वक्त कई बार सांप नालियों और ड्रेनेज पाइप के जरिए घर में आ सकते हैं, इसीलिए ये जरूरी है कि बाथरूम, किचन जैसी जगहों पर मजबूत जालियों से सील किया जाए. टॉयलट सीट को हमेशा ढक्कर रखें और किसी भी तरह की दरार को बंद करवाएं.

विज्ञापन

नेचुरल उपाय भी आ सकते हैं काम

नेचुरल उपाय भी आ सकते हैं काम7 / 7

कई लोग सांप को दूर रखने के लिए लहसुन, प्याज, लौंग के तेल और तेज गंध वाले प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि लेमनग्रास और गेंदे जैसे तेज गंध वाले पौधे सांपों को आसपास आने से रोकते हैं. हालांकि ये उपाय हर बार पूरी तरह असरदार नहीं होते, लेकिन कुछ मामलों में सांपों को आसपास आने से रोक सकते हैं. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन