भूलकर भी मिक्सर में न डालें ये चीजें, वरना मोटर हो सकती है जाम

Mixer Mein Kya Na Dale: मिक्सर ग्राइंडर का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. छोटी-छोटी गलतियां आपकी मशीन को जल्दी खराब कर सकती हैं. इसलिए ऊपर बताई गई चीजों को ध्यान में रखें और अपने मिक्सर को लंबे समय तक चलता है.

Mixer Mein Kya Na Dale
1 / 6
Mixer Mein Kya Na Dale

Things Keep In Mind While Using Mixer Grinder: किचन में मिक्सर ग्राइंडर एक बेहद जरूरी चीज है, जिसका इस्तेमाल सामग्रियों को पीसने के लिए किया जाता है और घंटों का काम मिनटों में हो जाता है. हालांकि, कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें इसमें पीस देते हैं, जो मशीन के लिए नुकसानदायक होती हैं. इसका सीधा असर मिक्सर की मोटर पर पड़ता है और वह जाम या खराब हो सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका मिक्सर लंबे समय तक सही चले, तो इन चीजों को इसमें डालने से बचें.

विज्ञापन

बहुत सख्त चीजें

बहुत सख्त चीजें 2 / 6

मिक्सर ग्राइंडर में सूखी हल्दी की गांठ, कच्चा नारियल का सख्त हिस्सा या बर्फ के बड़े टुकड़े आदि को पीसने से ब्लेड और मोटर दोनों पर दबाव पड़ता है और यह चलना बंद हो जाती है.

विज्ञापन

बर्फ के टुकड़े

बर्फ के टुकड़े3 / 6

मिक्सर में बर्फ डालना आम बात है, लेकिन बड़े टुकड़े मोटर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए हमेशा छोटे टुकड़े या क्रश्ड आइस का इस्तेमाल करें.

सूखे अनाज

सूखे अनाज 4 / 6

कई लोग गेहूं, चावल या दाल सीधे मिक्सर में पीस देते हैं. इससे मोटर ओवरलोड हो सकती है और जल्दी खराब हो जाती है. आप सूखे अनाज को पानी में भिगोकर मुलायम कर सकते हैं.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा ड्राई मेवे

बहुत ज्यादा ड्राई मेवे5 / 6

ड्राई फ्रूट्स बिना पानी के पीसने से मिक्सर पर ज्यादा लोड पड़ता है. इसमें थोड़ा पानी या दूध मिलाकर ही पीसें. इससे मेवा बहुत ही आसानी से पीस जाएगी.

हड्डी या बहुत सख्त चीजें

हड्डी या बहुत सख्त चीजें6 / 6

कभी भी मिक्सर में हड्डी या बहुत हार्ड चीजें न डालें. इससे ब्लेड टूट सकता है. ध्यान ना देने पर जार के ब्लेड खराब हो सकते हैं. इससे जार भी खराब हो सकता है और मोटर पर असर पड़ता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन