बुजुर्ग महिलाओं को क्यों आती है दाढ़ी मूंछ? नैचुरली या कोई बीमारी... इन लक्षणों से हो जाएगा कंफर्म

Mahila Ki Dadi Much Kyu Aati Hai: कई महिलाओं के चेहरे पर बाल आने लगते हैं. ऐसा उम्र या हार्मोनल बदलाव की वजह से हो सकता है, लेकिन अगर बाल तेजी से बढ़े या दूसरे लक्षण भी साथ दिखाई दें, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है.

Mahila Ki Dadi Much Kyu Aati Hai
1 / 7
उम्र बढ़ने पर क्यों आने लगते हैं चेहरे पर बाल? Image Credit- News24

Why Women Have Hair In Their Chin: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं. किसी के बाल सफेद होने लगते हैं तो किसी की स्किन ढीली पड़ने लगती है, लेकिन कई महिलाओं को एक और बदलाव परेशान करता है. चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ आना खासतौर पर ठुड्डी, ऊपरी होंठ और गालों पर मोटे और काले बाल दिखाई देने लगते हैं. यह काफी अजीब लगते हैं, लेकिन क्या यह कोई बीमारी है या फिर उम्र बढ़ने का सामान्य असर? आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह क्या हो सकती है.

विज्ञापन

उम्र बढ़ने पर क्यों आने लगते हैं चेहरे पर बाल?

उम्र बढ़ने पर क्यों आने लगते हैं चेहरे पर बाल?2 / 7

महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन होते हैं, जबकि पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन ज्यादा होता है. इसलिए बढ़ती उम्र, खासकर मेनोपॉज के बाद, महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर कम होने लगता है.

विज्ञापन

कब बन सकती है बीमारी का संकेत?

कब बन सकती है बीमारी का संकेत?3 / 7

अगर आपको अचानक जरूरत से ज्यादा बाल नजर आएं तो इसे नजरअंदाज ना करें. यह हार्मोनल गड़बड़ी या किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. हालांकि, कई बार ऐसा होना बहुत ही नॉर्मल माना जाता है.

इन लक्षणों से हो सकता है कंफर्म

इन लक्षणों से हो सकता है कंफर्म4 / 7

अगर दाढ़ी-मूंछ के साथ ये संकेत भी दिखें तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है. अगर आपके पीरियड्स अनियमित हो रहे हैं या अचानक वजन बढ़ने लगे तो ऐसा शारीरिक बदलाव की वजह से हो सकता है.

विज्ञापन

कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं जिम्मेदार?

कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं जिम्मेदार?5 / 7

यह समस्या कम उम्र की महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है, लेकिन कई बार लंबे समय तक हार्मोनल असंतुलन रहने से उम्र बढ़ने पर भी चेहरे पर बाल बढ़ सकते हैं. वहीं, अगर आपको थायराइड की समस्या है या शुगर की बीमारी है तो ऐसा हो सकता है.

क्या बाल हटा सकते हैं?

क्या बाल हटा सकते हैं?6 / 7

हल्के बालों के लिए कुछ लोग घरेलू उपाय अपनाते हैं, जैसे बेसन और हल्दी का उबटन या फिर शहद और नींबू आदि का इस्तेमाल करके बालों को हटाया जा सकता है. बाकी आप थ्रेडिंग या वैक्सिंग भी करवा सकते हैं.

विज्ञापन

कब तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए?

कब तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए?7 / 7

अगर कम समय में चेहरे पर बहुत ज्यादा बाल आने लगे या साथ में आवाज भारी होना, वजन बढ़ना और बाल झड़ना जैसे लक्षण दिखें, तो एंडोक्राइनोलॉजिस्ट या गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन