भीषण गर्मी से कहीं फट ना जाए LPG सिलेंडर! खाना बनाते वक्त ना करें ये 5 गलतियां

LPG Gas Cylinder Kab Fatta Hai: भीषण गर्मी में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल बहुत ध्यान से करना है, क्योंकि जरा सी लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है. इसलिए आपको खाना बनाते वक्त काफी ध्यान रखा है और इस लेख में बताई गई गलतियों को करने से बचना है. 

LPG consumption reduce kaise kare
1 / 6
LPG consumption reduce kaise kare

When LPG Cylinder is Blast: गर्मी का मौसम आते ही किचन में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता. मौसमी गर्मी और ऊपर से गैस की तपिश... खाना बनाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. साथ ही, इसका असर LPG सिलेंडर पर भी पड़ता है. अगर सही सावधानी ना बरती जाए तो यह खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में खाना बनाते समय कुछ आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं वो 5 गलतियां, जिन्हें आपको तुरंत छोड़ देना चाहिए.

विज्ञापन

सिलेंडर को धूप या गर्म जगह पर रखना

सिलेंडर को धूप या गर्म जगह पर रखना2 / 6

सिलेंडर को कभी भी धूप के पास ना रखें. ऐसा करने से परेशानी ज्यादा हो जाती है और भीषण गर्मी में सिलेंडर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है, जिससे गैस का प्रेशर बढ़ता है और खतरा पैदा हो सकता है. हमेशा सिलेंडर को ठंडी और हवादार जगह पर रखें.

विज्ञापन

गैस लीक को नजरअंदाज करना

गैस लीक को नजरअंदाज करना3 / 6

अगर गैस की हल्की सी भी बदबू आ रही है इसे हल्के में लेना बहुत बड़ी गलती है. तुरंत रेगुलेटर बंद करें, खिड़कियां खोलें और किसी भी इलेक्ट्रिक स्विच को ऑन या ऑफ ना करें.

खाना बनाते समय चूल्हा unattended छोड़ देना

खाना बनाते समय चूल्हा unattended छोड़ देना4 / 6

कई बार हम किचन छोड़कर दूसरे काम करने लगते हैं. इससे गैस ओवरफ्लो होकर आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. हमेशा खाना बनाते समय गैस पर नजर रखें.

विज्ञापन

सिलेंडर के पास चीजें रखना

सिलेंडर के पास चीजें रखना 5 / 6

अगर तेल, कागज, प्लास्टिक या कपड़े जैसी चीजें अगर गैस स्टोव या सिलेंडर के पास रखी हों तो आग फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. किचन को साफ-सुथरा और सेफ रखें.

खराब पाइप या रेगुलेटर का इस्तेमाल करना

खराब पाइप या रेगुलेटर का इस्तेमाल करना 6 / 6

पुराना या लीकेज वाला पाइप इस्तेमाल करना सबसे बड़ी लापरवाही है. गर्मी में रबर जल्दी खराब हो सकता है. समय-समय पर पाइप और रेगुलेटर की जांच कराएं और जरूरत पड़ने पर तुरंत बदलें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन