बच्चा होने के बाद पति-पत्नी के बीच इंटिमेसी कम क्यों हो जाती है? साइकाइट्रिस्ट ने दिया जवाब, बताया कैसे मिटेंगी दूरियां
Lack Of Intimacy In Marriage: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है. लेकिन, रिश्ते में दूरी आने लगती है तो अक्सर वजह पता नहीं चल पाती है और दूरियां गहराने लगती हैं. ऐसे में साइकाइट्रिस्ट से जानिए मम्मी-पापा बनने के बाद एकदूसरे से दूर क्यों हो जाते हैं कपल्स और किस तरह इन दूरियों को करीबी में बदला जा सकता है.

Lack Of Intimacy In Marriage: हर कपल के लिए बच्चे के माता-पिता बनना एक ऐसा एहसास होता है जो दुनिया की हर खुशी से बढ़कर लगता है. बच्चे को बड़े होते हुए देखना और उसके साथ हर एक पल को जीना किसी सपने से कम नहीं लगता. लेकिन, बच्चे के माता-पिता बनने के बाद अक्सर ही कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी (Married Life) में एकदूसरे से दूरी महसूस करने लगते हैं. पार्टनर के बीच दूरियां कब गहराने लगती हैं और कब इंटिमेसी कम होने लगती है पता ही नहीं चला. इसी बारे में बताते हुए साइकाइट्रिस्ट डॉ. अंकित दराल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि मम्मी-पापा बनने के बाद कपल्स के बीच इंटिमेसी खत्म क्यों होने लगती है और किन गलतियों से बचकर आप फिर से करीबी महसूस कर सकते हैं.
क्यों खत्म हो जाती है कपल्स के बीच इंटिमेसी
2 / 7साइकाइट्रिस्ट ने बताया कि बच्चा आने के बाद इंटिमेसी खत्म होने का सबसे बड़ा कारण है कि पति-पत्नी इंटिमेसी को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं. सुबह से शाम तक बस यही बात होती है कि बच्चे ने क्या खाया, स्कूल में बच्चे के साथ क्या हुआ, इसके अलावा गंदे कपड़े या थकान जैसी छोटी-छोटी बातों पर इरिटेशन होना आम हो जाता है.
एकदूसरे को लेबल के साथ देखना
3 / 7साइकाइट्रिस्ट सवाल करते हैं कि पार्टनर को आपने आखिरी बार सिर्फ पार्टनर की तरह कब देखा था, बिना मम्मी या पापा के लेबल के? इस सवाल में ही आपको इंटिमेसी कम होने का जवाब मिल जाएगा.
एकदूसरे से फोकस हटना है दिक्कत
4 / 7कपल्स के बीच बच्चा आने के बाद प्यार खत्म नहीं होता लेकिन जब कपल्स का पूरा सिस्टम पेरेंटिंग मोड में चला जाता है तो रिश्ते पर और आपसी करीबी से उनका फोकस हट जाता है. आपका अपना रिलेशनशिप बैकग्राउंड में चला जाता है और बैकग्राउंड में रखी चीज धीरे-धीरे धुंधली होने लगती है.
एकदूसरे के लिए निकालें समय
5 / 7हर हफ्ते एक छोटा सा समय फिक्स करें जिसमें आप फोन या बच्चे की बात ना करें. एकदूसरे के साथ आई कॉन्टेक्ट बनाएं, इंटिमेसी लाएं, एकदूसरे को थैंक्यू कहें.
स्ट्रॉन्ग पार्टनर बनना है जरूरी
6 / 7साइकाइट्रिस्ट कहते हैं कि स्टॉन्ग पैरेंट्स बनना बहुत अच्छी बात है लेकिन स्ट्रॉन्ग पार्टनर्स बनना बहुत ज्यादा जरूरी है. एकदूसरे का साथ ही रिश्ते को मजबूत बनाए रखता है.
शादी के बाद भी डालने होंगे एफर्ट्स
7 / 7अगर आप चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप धुंधला ना पड़े, मिट ना जाए तो आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत रखना होगा. आपको एकदूसरे को शादी के बाद भी डेट करना होगा और रिलेशनशिप में एफर्ट्स डालते रहने होंगे. यह भी पढ़ें - तुम लोग का ब्रेकअप होगा… सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल के रिश्ते पर क्यों कही थी यह बात