किस जानवर के 25000 दांत होते हैं? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान

Kis Janwar Ke 25000 Dant Hote Hain: आपने कई तरह के जानवर देखे होंगे, लेकिन क्या कभी 2500 दांतों वाला जानवर देखा है? अगर नहीं, तो हम आपको इस जानवर का नाम बताएंगे. हालांकि, यह भारत में बहुत कम पाए जाते हैं, लेकिन यह एक रहस्यमयी का उदाहरण है.

Which Animal  Have 25000 Teeth
1 / 6
Which Animal  Have 25000 Teeth

Which Animal  Have 25000 Teeth: दुनिया में तरह-तरह के चीजें देखने को मिलती है. हर तरह के जानवर और कई अनोखी प्रजातियां भी देखने को मिलती है. इसमें से हमें कई तरह की प्रजातियां यकीनन देखी होंगी, लेकिन क्या आपने 25000 दांतों वाला जानवर देखा है या उसका नाम पता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको इस जानवर का नाम और उनकी खासियतों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसके बारे में यकीनन आपको पता होना चाहिए.

विज्ञापन

कौन है वो जीव?

कौन है वो जीव?2 / 6

इस खास जानवर का नाम घोंघा है. यह धीमी चाल से चलता है और दिखने में बहुत ही छोटा होता है. हालांकि,  घोंघा अपने मुंह में हजारों दांत रखता है और यही इसकी खासियत है.

विज्ञापन

कैसे होते हैं इतने दांत?

कैसे होते हैं इतने दांत?3 / 6

घोंघे के दांत वैसे नहीं होते जैसे इंसानों या जानवरों के होते हैं. इसके मुंह के अंदर एक खास संरचना होती है, जिसे रैडुला कहा जाता है. यह एक तरह की जीभ होती है, जिस पर हजारों छोटे-छोटे दांत जैसी संरचनाएं होती हैं.

ये दांत बहुत छोटे और नुकीले होते हैं

ये दांत बहुत छोटे और नुकीले होते हैं4 / 6

इनका काम खाना चबाना नहीं, बल्कि उसे खुरचकर खाना होता है.  घोंघा पत्तियों, दीवारों या खाने को खुरचकर खाता है. हालांकि, इसके दांत दिखने में बिल्कुल भी डरावनी नहीं लगते हैं.

विज्ञापन

क्यों होते हैं इतने ज्यादा दांत?

क्यों होते हैं इतने ज्यादा दांत?5 / 6

घोंघे का खाना खाने का तरीका ही ऐसा है कि उसे ज्यादा दांतों की जरूरत पड़ती है. ये अपने भोजन को धीरे-धीरे घिसकर खाते हैं, इसलिए इनके मुंह में हजारों दांत होना जरूरी होता है.

क्या सभी घोंघों के होते हैं इतने दांत?

क्या सभी घोंघों के होते हैं इतने दांत?6 / 6

आपको जानकर हैरानी होगी कि सभी घोंघा के दांत एक जैसे नहीं होते हैं. इसमें से कुछ प्रजातियां ऐसी होती हैं, जिनके पास 20 हजार से 25 हजार दांत होते हैं. इसलिए यह जानवर दूसरों से काफी अलग होते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन