आलू के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? डाइजेशन पर पड़ता है सीधा असर

Why Are Potatoes Bad For Your Stomach: आलू ज्यादा घर में खाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे गलत चीजों के साथ खाया जाए तो  पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इसलिए फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

Why Are Potatoes Bad For Your Stomach
1 / 7
आलू के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? Image Credit- Freepik

Aloo Ke Sath Kya Na Khaya: आलू लगभग ज्यादातर भारतीय घरों में पसंद जाता है, क्योंकि इसे बनाना बहुत ही आसान होता है. पराठे से लेकर सब्जी, स्नैक्स और फास्ट फूड तक, आलू हर डिश का स्वाद बढ़ जाता है. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के साथ आलू खाना आपके पाचन पर बुरा असर डाल सकता है? गलत फूड कॉम्बिनेशन की वजह से गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आलू के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

आलू और चावल

आलू और चावल 2 / 7

आपको जानकर हैरानी होगी कि आलू को कभी भी चावल के साथ नहीं खाया जाता है. इस दोनों में कार्बोहाइड्रेट मात्रा में पाया जाता है. इन्हें एक साथ ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन धीमा हो सकता है और शरीर में सुस्ती महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

आलू और तली-भुनी चीजें

आलू और तली-भुनी चीजें3 / 7

आलू के साथ कभी भी फ्राइड चीजें नहीं खानी चाहिए. फ्रेंच फ्राइज, चिप्स या ज्यादा तेल में बने आलू के साथ तली हुई चीजें खाने से पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इससे गैस, अपच और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है.

आलू और कोल्ड ड्रिंक

आलू और कोल्ड ड्रिंक4 / 7

ज्यादा स्टार्च वाले आलू के साथ कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से ब्लोटिंग और पेट फूलने की परेशानी बढ़ सकती है. यह कॉम्बिनेशन डाइजेशन को भी प्रभावित कर सकता है.  इसलिए इसके साथ आलू को खाने से परहेज करें.

विज्ञापन

आलू और मीठी चीजें

आलू और मीठी चीजें5 / 7

आलू खाने के तुरंत बाद मिठाई या ज्यादा मीठी चीजें खाने से शरीर में शुगर और कार्ब्स की मात्रा बढ़ जाती है. इससे सुस्ती और भारीपन महसूस हो सकता है.

आलू और ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें

आलू और ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें6 / 7

कुछ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आलू के साथ बहुत ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें जैसे भारी मात्रा में रेड मीट खाने से डाइजेशन स्लो हो सकता है. हालांकि संतुलित मात्रा में लेना नुकसानदायक नहीं माना जाता.

विज्ञापन

क्यों बिगड़ता है डाइजेशन?

क्यों बिगड़ता है डाइजेशन?7 / 7

आलू में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है और जब इसे गलत फूड कॉम्बिनेशन के साथ खाया जाता है तो पेट को इन्हें पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जैसे- गैस, एसिडिटी, पेट फूलना या अपच आदि.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन