लंबे बालों के लिए गिनीज बुक में दर्ज है इन महिलाओं का नाम, जानिए पानी में क्या मिलाकर धोती हैं बाल

क्या आप जानते हैं सबसे लंबे बालों वाले गांव की महिलाएं अपने बालों पर क्या लगाती हैं? रसोई की एक सिंपल सी चीज आपके बालों को भी पैरों तक लंबा बना सकती है. यहां जानिए क्या है इन रेड याओ महिलाओं का लॉन्ग हेयर सीक्रेट.

How do the Yao women use rice water
1 / 7
How do the Yao women use rice water

Huangluo village hair growth secrets: चीन के हुआंगुलो गांव की रेड याओ महिलाएं (Red Yao Women) अपने लंबे बालों के लिए जानी जाती हैं. सबसे लंबे बालों वाले गांव के लिए इस गांव का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है. 2023 में इन महिलाओं ने लोंगजी लॉन्ग हेयर फेस्टिवल में हिस्सा लेते हुए सबसे लंबी हेयर कोंबिंग चेन बनाई थी और नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. सबसे खास बात है कि ये महिलाएं अपने लंबे बालों के लिए ट्रेडिशनल तरीके से तैयार किया गया चावल का पानी (Rice Water) लगाती हैं. इनके बाल 2 या 3 नहीं बल्कि 6-7 फुट से ज्यादा लंबे होते हैं. आप भी इन महिलाओं की ही तरह चावल का पानी तैयार करके बालों पर लगा सकती हैं.

विज्ञापन

चावल के पानी से धोती हैं बाल

चावल के पानी से धोती हैं बाल 2 / 7

याओ महिलाएं अपने बालों को धोने के लिए किसी केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल नहीं करती हैं बल्कि चावल के पानी में एक से 2 चीजें डालती हैं और बालों पर लगाती हैं.

विज्ञापन

कैसे तैयार करती हैं चावल का पानी

कैसे तैयार करती हैं चावल का पानी 3 / 7

ये महिलाएं चावल को पानी में भिगोकर रखने के बाद इस पानी को चकोतरे के छिलके और टी ब्रान जैसे हर्ब्स के साथ उबालती हैं. अब इस पानी को फर्मेंट होने के लिए 7 से 15 दिनों तक छोड़ दिया जाता है.

किस तरह धोती हैं बाल

किस तरह धोती हैं बाल4 / 7

याओ महिलाएं अपने बालों को धोने से पहले लकड़ी की कंघी से बालों को झाड़ती हैं. इसके बाद बालों की जड़ों से सिरों तक चावल का तैयार किया गया पानी लगाती हैं और 5 से 10 मिनट मसाज करने के बाद सिर को धो लेती हैं.

विज्ञापन

किन चावलों का करती हैं इस्तेमाल

किन चावलों का करती हैं इस्तेमाल 5 / 7

याओ महिलाएं बाल धोने के लिए आम चावल नहीं बल्कि छोटे-छोटे स्टार्ची चावलों का इस्तेमाल करती हैं. इनमें स्टार्च मोलेक्यूल, बी विटामिंस, आयरन और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है.

पहाड़ों के पानी से धोती हैं बाल

पहाड़ों के पानी से धोती हैं बाल 6 / 7

ये महिलाएं बालों को धोने के लिए और चावल का पानी तैयार करने के लिए पहाड़ों के पानी का इस्तेमाल करती हैं. यह पानी प्राकृतिक तत्वों से पूर्ण होता है. इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है.

विज्ञापन

7 से 10 दिन रखना है जरूरी

7 से 10 दिन रखना है जरूरी 7 / 7

चावल के पानी को तैयार करके 7 से 10 दिनों तक किसी ठंडी और अंधेरे वाली जगह पर रखना जरूरी होता है. इस तरह चावल का पानी अच्छी तरह से फर्मेंट होता है जिससे इसके बालों को ज्यादा फायदे मिलते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन