मन के हारे हार है, मन के जीते जीत... नेगेटिव सिचुएशन में ऐसे रहें पॉजीटिव, खुद से जरूर कहें ये 5 बातें

Positive Affirmations: हम सभी के जीवन में कभी ना कभी मुश्किल वक्त आती ही है जब नकारात्मक महसूस होता है. ऐसे में इन नेगेटिव सिचुएशन में भी खुद को पॉजीटिव कैसे रखा जा सकता है, जानिए यहां.

Positive Thoughts
1 / 7
हमेशा पॉजीटिव रहने के लिए क्या करें? AI Generated Image

How To Stay Positive: कुछ लोग गिलास आधा भरा हुआ देखते हैं तो कुछ लोगों को हमेशा ही गिलास आधा खाली नजर आता है. यह देखने का नजरिया है और कई बार व्यक्ति की सोच बताता है. लेकिन, कई बार परिस्थितियां इतनी नकारात्मक (Negative Situation) हो जाती हैं कि खुद को पॉजीटिव रखना बेहद मुश्किल होने लगता है, फिर भी खुद को सकारात्मक रखना जरूरी है. कई बार सकारात्मक रहना जरूरी होता है, खुद के लिए भी और अपने करीबी लोगों के लिए भी. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी बातें हैं जिन्हें खुद से कहकर अपनेआप को मोटिवेट किया जा सकता है और पॉजीटिव रहा जा सकता है.

विज्ञापन

मैं स्ट्रॉन्ग हूं

मैं स्ट्रॉन्ग हूं 2 / 7

खुद से कहिए कि मैं स्ट्रॉन्ग हूं, मेरा शरीर मजबूत हो, मैं पर्याप्त हूं और मैं इस स्थिति से निकल सकता हूं. खुद से इस तरह की बातें कहकर आप अपने अदंर एक शक्ति महसूस करते हैं जो आपको आगे बढ़ते रहने का हौसला देती है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

हर तरफ खुशी है

हर तरफ खुशी है 3 / 7

अपना दिन नकारात्मक ख्यालों के साथ शुरू ना करें. अपनेआप से उठते ही पहली चीज यह कहें कि मैं जहां देखता हूं वहां मुझे खुशी नजर आती है और मैं अपनी जिंदगी को एन्जॉय करता हूं और खुशी मेरे पास चलकर आती है. (Image Credits - Pexels)

मुझे खुश होने का हक है

मुझे खुश होने का हक है 4 / 7

कई बार हम जिंदगी की भागदौड़ में इतना उलझ जाते हैं कि समझ नहीं पाते कि किस तरह खुश रहा जा सकता है या खुश हो सकते हैं. ऐसे में खुद को समझाना और यह कहना जरूरी होता है कि आप खुशी डिजर्व करते हैं. हर दिन खुद से यह जरूर कहें कि मुझे खुश रहने का हक है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

बीता हुआ कल मेरा आज नहीं है

बीता हुआ कल मेरा आज नहीं है 5 / 7

बीते हुए कल में हम सभी कई तरह की गलतियां करते हैं और कई बार अपने बीते हुए कल की दुखद यादों के बारे में सोचकर नकारात्मक हो जाते हैं, दिमाग में बुरे ख्याल आते हैं और ओवरथिंकिंग होने लगती है. ऐसे में खुद से कहें कि मेरा बीता हुआ कल मेरा आज नहीं, मैं अपने आज को बेहतर बना सकता हूं, मेरा अतीत मुझे डिफाइन नहीं करता है. (Image Credits - Pexels)

मैं खुद को नेगेटिव नहीं होने दूंगा

 मैं खुद को नेगेटिव नहीं होने दूंगा 6 / 7

जिंदगी आपकी राह में कांटे चाहे कितने भी दे, आपको हार नहीं माननी है बल्कि आगे बढ़ते रहता है. खुद नेगेटिव होकर हम बुरी स्थितियों में खुद को हारा हुआ समझने लगते हैं और खुद को दुख के दलदल में धंसता हुआ महसूस करते रहते हैं. ऐसे में खुद को यह समझाना जरूरी है कि मैं खुद को नेगेटिव नहीं होने दूंगा और बेहतर जिंदगी की तलाश में बढ़ता रहूंगा. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

खुद को पॉजीटिव रखना क्यों जरूरी है

खुद को पॉजीटिव रखना क्यों जरूरी है 7 / 7

कहते हैं मन के हारे हार है, मन के जीते जीत. इसका अर्थ है कि व्यक्ति की हार या जीत उसकी बाहरी परिस्थितियों पर नहीं बल्कि उसके मनोबल और आत्मविश्वास पर निर्भर करती है. इसीलिए खुद को पॉजीटिव रखना, खुद को हिम्मत देना और हार ना मानना जरूरी है. (Image Credits - Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन