ओहो! सब्जी में नमक ज्यादा डाल दिया? कोई बात नहीं.. आजमाएं मम्मी वाले ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स

How To Reduce Salt In Sabzi: कई बार बेध्यानी में सब्जी में नमक ज्यादा डल जाता है. ऐसे में अगर सब्जी जरूरत से ज्यादा कड़वी हो गई हैया स्वाद बेकार लगने लगा तो आपको इस लेख में बताए गए टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए.

How To Remove Extra Salt
1 / 6
सब्जी से नमक कैसे कम करें? Image Credit- Freepik

How To Remove Extra Salt: खाना बनाते समय छोटी-मोटी गलतियां होना आम बात है, लेकिन अगर आप फोन पर बात करते वक्त खाना तैयार कर रहे हैं तो नमक या मिर्च के साथ गड़बड़ होना लाजिमी है. ऐसे में अगर आपकी सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है तो इसे फेंकने के बजाय सही करें. ऐसा हो जाने पर हमारी मम्मियां और दादियां कुछ ऐसे आसान किचन ट्रिक्स अपनाती थीं, जिनसे ज्यादा नमकीन सब्जी का स्वाद मिनटों में बैलेंस हो जाता है.

विज्ञापन

आटे की लोई आएगी काम

आटे की लोई आएगी काम  2 / 6

अगर नमक ग्रेवी वाली सब्जी में ज्यादा हो गया है तो आपको गेहूं के आटे की लोई बनाकर इस्तेमाल करना चाहिए. इसे 5 से 7 मिनट तक ग्रेवी में डालें और थोड़ा पकाएं. ऐसा करने से आटा एक्स्ट्रा नमक को सोख और स्वाद सही हो जाएगा.

विज्ञापन

उबला आलू करेगा कमाल

उबला आलू करेगा कमाल3 / 6

आलू नमक सोखने में काफी मदद करता है. ऐसे में उबला हुआ आलू काटकर सब्जी में डाल दें और कुछ देर तक पकने दें. इससे सब्जी में नमक बैलेंस हो जाएगा और आपका काम आसान हो जाएगा.

दही या मलाई मिलाएं

दही या मलाई मिलाएं4 / 6

अगर सब्जी बहुत ज्यादा तीखी और नमकीन हो गई है, तो उसमें थोड़ा दही, फ्रेश क्रीम या मलाई मिला दें. इससे स्वाद भी क्रीमी हो जाएगा और नमक कम महसूस होगा. आप एक से लेकर दो चम्मच से नमक लेवल में आ जाएगा.

विज्ञापन

पानी या टमाटर की प्यूरी डालें

पानी या टमाटर की प्यूरी डालें5 / 6

आप पानी या टमाटर की प्यूरी डालकर भी सब्जी से नमक कम कर सकते हैं. पानी से सब्जी थोड़ी पतली होगी और टमाटर की प्यूरी से स्वाद बेहतर होगा. हालांकि, सब्जी फीकी होने पर मिर्च का इस्तेमाल करें.

बेसन या ब्रेड का इस्तेमाल

बेसन या ब्रेड का इस्तेमाल6 / 6

सूखी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए, तो थोड़ा भुना बेसन या ब्रेड का चूरा मिला दें. ये एक्स्ट्रा नमक को बैलेंस करने में मदद करते हैं और खाना बनाते समय बीच-बीच में टेस्ट जरूर करें. ऐसा करने से सब्जी में नमक लेवल में आ जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन