कूलर की खर्राटे जैसी आवाज ने उड़ा दी नींद? अपनाएं ये आसान जुगाड़

Cooler noise Reduce: कूलर की खर्राटे जैसी आवाज हमेशा बड़ी खराबी का संकेत नहीं होती. कई बार छोटी-छोटी चीजें ठीक करके ही शोर कम किया जा सकता है. 

Cooler noise Reduce
1 / 7
क्यों करता है कूलर आवाज? Image Credit- Chatgpt

Cooler Ki Awaaz Kaise Band Kare: गर्मियों में कूलर राहत तो देता है, लेकिन जब वही कूलर रातभर खर्राटों जैसी आवाज सिर दर्द और नींद खराब करती है. ऐसा पुराने लोहे वाले कूलर में होता है. अच्छी बात ये है कि इसके पीछे कुछ आम कारण होते हैं, जिन्हें घर पर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है. अगर आपका कूलर भी अजीब आवाजें कर रहा है तो ये आसान जुगाड़ आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्यों करता है कूलर आवाज?

क्यों करता है कूलर आवाज?2 / 7

कूलर से आने वाली खर्राटे जैसी आवाज के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जैसे फैन ब्लेड में धूल जमना, मोटर का ढीला होना, खराब बियरिंग, पानी की कमी या ढीले स्क्रू आदि.

विज्ञापन

अच्छी तरह से सफाई करें 

अच्छी तरह से सफाई करें 3 / 7

कूलर के फैन, जाली और मोटर के आसपास धूल जमने से आवाज आने लगती है. इसलिए कूलर बंद करके प्लग निकालें और सूखे कपड़े और ब्रश से धूल साफ करें. सफाई के बाद अक्सर आवाज काफी कम हो जाती है.

ढीले स्क्रू चेक करें 

ढीले स्क्रू चेक करें 4 / 7

कई बार कूलर चलते समय कंपन करता है और ढीले स्क्रू खड़खड़ाहट पैदा करते हैं. स्क्रू ड्राइवर की मदद से मोटर के स्क्रू और फैन के नट को चेक करें. इससे कूलर स्थिर रहेगा और आवाज कम होगी.

विज्ञापन

मोटर में डालें थोड़ा ऑयल

मोटर में डालें थोड़ा ऑयल5 / 7

अगर कूलर की मोटर सूखी हो गई है तो वह घरघराहट जैसी आवाज करने लगती है. मोटर के बियरिंग में 2-3 बूंद मशीन ऑयल डालें और 5 मिनट बाद कूलर चलाकर देखें.

पानी की मात्रा सही रखें

पानी की मात्रा सही रखें6 / 7

कम पानी होने पर पंप सूखी आवाज करने लगता है. इसलिए टैंक में पर्याप्त पानी रखें और देखें कि पंप पूरी तरह पानी में डूबा हो. इससे कूलर से आवाज नहीं आएगी.

विज्ञापन

करें ये काम 

करें ये काम 7 / 7

सोने से पहले कूलर की सफाई जरूर करें और हर 15 दिन में मोटर और पंखे की जांच करें. जरूरत से ज्यादा स्पीड पर कूलर न चलाएं और कूलर ऊपर कुछ ना रखें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन