प्रेशर कुकर के बिना दाल पकाने का आसान तरीका, ये कुकिंग हैक्स आएंगे आपके काम
Lentils Making Tips: ज्यादातर लोगों को लगता है कि दाल सिर्फ कुकर में बनाई जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो बिना कुकर के भी दाल बनाई जा सकती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं दाल बनाने का दूसरा तरीका क्या हो सकता है.

भारतीय थाली में दाल बहुत ही मायने रखती है. चावल, रोटी या फिर पाव के साथ दाल को जरूर सर्व किया जाता है. खास बात यह है कि दाल से न सिर्फ सब्जी, बल्कि कई तरह के स्नैक्स भी बनाए जा सकते हैं. हालांकि, कुछ दाल ऐसी हैं जिन्हें पकाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आपके पास कुकर नहीं है या बिना कुकर के दाल बनाना चाहते हैं तो भी इसे आसानी से पकाया जा सकता है. इसके लिए बस आपको दाल को सही तरीके से भिगोने और पकाने का तरीका पता होना चाहिए.
दाल को पहले भिगोकर रखना
2 / 6बिना प्रेशर कुकर दाल पकाने का सबसे आसान तरीका है कि उसे कुछ घंटे पहले पानी में भिगो दें. मूंग और मसूर जैसी दालों को कम वक्त के लिए, जबकि अरहर या चना दाल को ज्यादा समय तक भिगोया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- पूड़ी-पकौड़े तलते समय तेल काला होने से परेशान हो जाते हैं तो आजमाकर देखें ये ट्रिक्स, साफ हो जाएगा Oil
भारी तले वाले बर्तन का करें इस्तेमाल
3 / 6एक गहरे और भारी तले वाले बर्तन में दाल डालें और थोड़ा ज्यादा पानी डालकर हल्की आंच पर पकाएं. दाल को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह बर्तन के नीचे चिपके नहीं. पानी कम होने लगे तो जरूरत के हिसाब से गर्म पानी डाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ढक्कन लगाकर पकाएं दाल
4 / 6दाल को ढककर पकाने से बर्तन के अंदर की गर्मी बनी रहती है और दाल जल्दी नरम होने में मदद मिलती है. आंच बहुत तेज रखने के बजाय हल्की रखें. हालांकि, दाल के टाइप और भिगोने के वक्त के हिसाब से पकने में लगने वाला समय अलग हो सकता है.
झाग आए तो उसे हटा दें
5 / 6दाल उबलने पर ऊपर झाग दिखाई दे सकता है. इसे चम्मच की मदद से निकाल सकती हैं, जिसके बाद दाल को ढककर पकने दें. अगर दाल ऊपर से ज्यादा झाग बनाती है तो बर्तन को पूरी तरह बंद करने के बजाय थोड़ा खुला भी रख सकती हैं, ताकि पानी बाहर न निकले.
आखिर में लगाएं तड़का
6 / 6जब दाल अच्छी तरह नरम हो जाए तो नमक और मसाले डालें और कुछ मिनट और पकाएं. इसके बाद अलग पैन में घी या तेल गर्म करके जीरा, हींग, लहसुन, सूखी लाल मिर्च या अपनी पसंद के दूसरे मसालों का तड़का तैयार करें. इस तड़के को तैयार दाल में डालें और एक-दो मिनट उबाल आने दें. इसे भी पढ़ें- एक बार खाएंगे तो भूल जाएंगे बेसन वाली कढ़ी! घर पर सत्तू से ऐसे बनाएं ये टेस्टी डिश, हर कोई पूछेगा रेसिपी