Curd Storage Tips: 45 डिग्री तापमान में भी नहीं होगा दही खट्टा, दिनों तक रहेगा फ्रेश
Curd Storage Tips: 45 डिग्री की गर्मी में दही को फ्रेश रखना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. सही स्टोरेज और कुछ आसान देसी टिप्स अपनाकर आप दही को लंबे समय तक मीठा और ताजा बनाए रख सकते हैं.

Dahi Khatta Hone Se Kaise Roken: गर्मियों में कई चीजें खराब हो जाती हैं. इसी लिस्ट में दही भी शामिल है, जो अक्सर खराब हो जाता है. अगर आप दही को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 40 से 45 डिग्री तापमान में अगर दही को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो कुछ ही घंटों में उसका स्वाद बदल जाता है. मगर कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप दही को लंबे समय तक ताजा, गाढ़ा और मीठा बनाए रख सकते हैं.
दही में नारियल का टुकड़ा डालें
2 / 7आप दही को खराब होने से बचाने के लिए नारियल का टुकड़ा इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए दही के बर्तन में नारियल का छोटा सा टुकड़ा डालें और ऐसे ही छोड़ दें. इससे दही का खट्टापन आसानी से दूर हो जाएगा.
मिट्टी के बर्तन में रखें दही
3 / 7मिट्टी का बर्तन में दही रखने से फ्रेश रहता है और फटता नहीं है. अगर आपके घर में मिट्टी की हांडी या मटका है तो गर्मियों में दही उसी में स्टोर करें. इससे दही बिल्कुल भी खट्टा नहीं होगा.
ढक्कन बंद करके रखें
4 / 7खुला हुआ दही जल्दी खराब होता है. गर्म हवा और नमी के संपर्क में आने से उसमें खट्टापन तेजी से बढ़ने लगता है. इसलिए दही को हमेशा एयरटाइट कंटेनर या अच्छी तरह ढककर रखें.
फ्रिज में सही जगह पर रखें
5 / 7कई लोग दही को फ्रिज के दरवाजे में रखते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है. फ्रिज का दरवाजा बार-बार खुलने से वहां का तापमान बदलता रहता है. दही को हमेशा फ्रिज के अंदर वाले हिस्से में रखें, जहां ठंडक ज्यादा स्थिर रहती है.
गीला चम्मच डालने से बचें
6 / 7दही निकालते समय अगर गीला या इस्तेमाल किया हुआ चम्मच बार-बार बर्तन में डालते हैं, तो उसमें बैक्टीरिया जल्दी बढ़ने लगते हैं. इससे दही जल्दी खट्टा हो सकता है. हमेशा साफ और सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें
खट्टा होने लगे दही तो क्या करें?
7 / 7अगर दही हल्का खट्टा हो गया है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं. आप इसकी कढ़ी तैयार कर सकते हैं या लस्सी बनाकर तैयार कर सकते हैं.



















