मिलावटी दूध की पहचान कैसे करें? घर बैठे इन 3 आसान तरीकों से लगाए पता

दूध में पानी, डिटर्जेंट और स्टार्च की मिलावट सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. जानिए FSSAI द्वारा बताए गए वे आसान घरेलू तरीके जिनसे आप बिना लैब जाए दूध की शुद्धता परख सकते हैं.

How to Identify Adulterated Milk
1 / 6

दूध हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है लेकिन आजकल मुनाफे के लिए इसमें डिटर्जेंट और स्टार्च जैसी खतरनाक चीजें मिलाई जा रही हैं. पोषण देने के बजाय ऐसा मिलावटी दूध आपके और आपके बच्चों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

विज्ञापन

कैसे पता करें कि दूध में पानी मिलाया गया है?

कैसे पता करें कि दूध में पानी मिलाया गया है?2 / 6

पानी की मिलावट सबसे आम है जिसे आप एक ढलान वाली चिकनी सतह या पत्थर की मदद से आसानी से जांच सकते हैं. सतह पर दूध की एक बूंद टपकाएं अगर वह सफेद लकीर छोड़ते हुए धीरे बहे तो दूध शुद्ध है वरना वह तुरंत बह जाएगी.

विज्ञापन

क्या आपके दूध में झाग बनाने वाला डिटर्जेंट है?

क्या आपके दूध में झाग बनाने वाला डिटर्जेंट है?3 / 6

दूध को गाढ़ा दिखाने के लिए इस्तेमाल होने वाला डिटर्जेंट पेट के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक और खतरनाक साबित हो सकता है. एक कांच की शीशी में थोड़ा दूध और पानी मिलाकर जोर से हिलाएं अगर इसमें गाढ़ा और भरपूर झाग बने तो समझें मिलावट है.

स्टार्च की मिलावट को कैसे पहचानें?

स्टार्च की मिलावट को कैसे पहचानें?4 / 6

दूध या खोए को गाढ़ा बनाने के लिए अक्सर इसमें स्टार्च मिला दिया जाता है जिसे टिंचर आयोडीन की मदद से पकड़ा जा सकता है. दूध के सैंपल में आयोडीन की कुछ बूंदें डालें अगर इसका रंग नीला हो जाए तो इसका मतलब है कि इसमें स्टार्च मौजूद है.

विज्ञापन

क्या पनीर और खोए में भी होती है मिलावट?

क्या पनीर और खोए में भी होती है मिलावट?5 / 6

सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि पनीर और छेना जैसे मिल्क प्रोडक्ट्स को गाढ़ा करने के लिए भी स्टार्च का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. थोड़े से सैंपल को पानी के साथ उबालकर ठंडा करें और फिर आयोडीन डालकर देखें कि कहीं उसका रंग तो नहीं बदल रहा है.

क्यों जरूरी है घर पर शुद्धता की जांच करना?

क्यों जरूरी है घर पर शुद्धता की जांच करना?6 / 6

मिलावटी दूध पीने से पाचन तंत्र और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं. अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए लैब जाने के बजाय इन आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर दूध की शुद्धता जरूर जांचें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन