अनानास काटना हुआ आसान! अपनाएं शेफ कुणाल के स्मार्ट टिप्स

How Can I Easily Cut Pineapple: अनानास काटना मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन सही तकनीक अपनाने से यह काम बेहद आसान हो जाता है. इन स्मार्ट टिप्स की मदद से न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि हाथ कटने का डर भी खत्म हो जाएगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

How Can I Easily Cut Pineapple
1 / 7
How Can I Easily Cut Pineapple

How To Cut Pineapple Hack: अनानास जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही उसे काटना और छीलना मुश्किल है. कुछ लोग तो इसी चक्कर में अनानास खाते ही नहीं हैं. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो शायद आपको शेफ कुणाल कपूर के ये टिप्स नहीं पता. उन्हें अपनी एक वीडियो में बताया है कि कैसे अनानास को आसानी से काटा जाता है. ये टिप्स घंटों का काम मिनटों में कर देंगे, आइए अनानास काटने के आसान हैक्स जानते हैं.

विज्ञापन

सही अनानास खरीदें

सही अनानास खरीदें  2 / 7

अनानास अच्छा होगा तो आपको काटने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. इसलिए खरीदते वक्त हल्का पीला रंग, मीठी खुशबू वाला पका अनानास ही चुनें. इससे छिलका आसानी से उतरता है और स्वाद भी बेहतर मिलता है.

विज्ञापन

ऊपर-नीचे का हिस्सा काटें

ऊपर-नीचे का हिस्सा काटें3 / 7

सबसे पहले अनानास का ऊपरी और निचला हिस्सा सीधा काट लें. इससे फल स्थिर हो जाता है और काटते समय फिसलने का खतरा कम हो जाता है. इस दौरान तेज चाकू का इस्तेमाल करना है.

खड़ा करके छिलका उतारें

खड़ा करके छिलका उतारें4 / 7

अब अनानास को खड़ा रखें और ऊपर से नीचे की ओर लंबी स्ट्रिप्स में छिलका काटें. कोशिश करें कि छिलके के साथ निशान भी निकल जाएं. इसलिए थोड़ी मोटी लेयर काटें.

विज्ञापन

निशान हटाने का स्मार्ट तरीका

निशान हटाने का स्मार्ट तरीका5 / 7

अगर कुछ काले निशान रह जाएं तो उन्हें तिरछे कट लगाकर निकालें. इससे अनानास साफ और सुंदर दिखेगा. खाने का भी मन करेगा, लेकिन आपको ज्यादा कट नहीं लगाने हैं.

सख्त हिस्सा हटाएं

सख्त हिस्सा हटाएं6 / 7

अब आपको अनानास के अंदर का हिस्सा काटना है. फल को स्लाइस या रिंग में काटकर बीच का हिस्सा निकाल दें. इससे खाने में नरमी और स्वाद दोनों बढ़ जाते है.

विज्ञापन

आसान क्यूब्स या स्लाइस बनाएं

आसान क्यूब्स या स्लाइस बनाएं7 / 7

अब आप अपनी पसंद के हिसाब से अनानास को छोटे क्यूब्स या स्लाइस में काट सकते हैं. सलाद, जूस या स्नैक में हर तरह से इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन