5 स्टार होटल वाले टॉयलेट में बर्फ क्यों डालते हैं? आज हो जाएगा एकदम क्लियर
Hotel Ka Toilet Mein Barf Dalna: टॉयलेट में बर्फ डालना कोई अजीब फैशन नहीं, बल्कि एक स्मार्ट हाइजीन ट्रिक है. इससे बदबू कम होती है और वॉशरूम ज्यादा फ्रेश महसूस होता है.

Why Bars Fill Urinal With Ice: 5 स्टार होटल की बात अलग होती है. यहां की चमचमाती लॉबी, शानदार कमरे और लग्जरी सुविधाएं देखकर प्रभावित हो जाते हैं. कुछ होटल्स और रेस्टोरेंट्स के यूरिनल या टॉयलेट में बर्फ डाली जाती है. पहली नजर में यह थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन इसके पीछे कई स्मार्ट और प्रैक्टिकल कारण छिपे होते हैं. अगर आपने भी कभी सोचा है कि आखिर टॉयलेट में बर्फ डालने की जरूरत क्या है तो आज इस सवाल का जवाब पूरी तरह क्लियर हो जाएगा.
बदबू कम करने का आसान तरीका
2 / 7टॉयलेट में सबसे बड़ी समस्या बदबू की होती है. बर्फ धीरे-धीरे पिघलती है और ठंडा पानी टॉयलेट की सीट को साफ करता रहता है.
पानी की बचत होती है
3 / 75 स्टार होटल्स में पानी बचाने पर काफी ध्यान दिया जाता है. बार-बार फ्लश चलाने से बहुत ज्यादा पानी खर्च होता है. बर्फ के पिघलने से थोड़ा-थोड़ा पानी लगातार बहता रहता है.
सफाई बनाए रखने में मदद
4 / 7बर्फ का ठंडा तापमान बैक्टीरिया की ग्रोथ को कुछ हद तक धीमा कर सकता है. साथ ही जब बर्फ पिघलती है तो जमा गंदगी और दाग भी धीरे-धीरे ढीले पड़ने लगते हैं.
एयर फ्रेशनर जैसा असर
5 / 7कई बार होटल्स साधारण बर्फ नहीं, बल्कि खुशबू वाले क्लीनिंग एजेंट्स के साथ बनी बर्फ का इस्तेमाल करते हैं. जैसे-जैसे बर्फ पिघलती है, हल्की खुशबू फैलती रहती है.
मेंटेनेंस खर्च कम होता है
6 / 7अगर टॉयलेट लगातार साफ और फ्रेश रहे तो पाइपलाइन में गंदगी जमा होने की संभावना कम हो जाती है. इससे बार-बार डीप क्लीनिंग या रिपेयर की जरूरत नहीं पड़ती.
क्या घर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं?
7 / 7अगर आपके बाथरूम या टॉयलेट से बदबू आती है तो कभी-कभी बर्फ डालना मददगार हो सकता है. हालांकि, यह पूरी सफाई का ऑप्शन नहीं है.