गुजरात की गर्मी से सिर्फ 5 घंटे दूरी पर मौजूद हैं ये खूबसूरत जगहें, 2 दिन का ट्रिप करें प्लान

Hill Station Near Gujarat: गुजरात में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है. अगर आप इसकी गर्मी से बचना चाहते हैं तो बच्चों के कहीं आस-पास घूमने का प्लान करें. आप गुजरात के पास मौजूद इन ठंडी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यकीनन आपको बहुत ही मजा आने वाला है. 

Hill Station Near Gujarat
1 / 7
Hill Station Near Gujarat

Coolest Places In Gujarat: गुजरात में बहुत ही ज्यादा गर्मी पड़ती है और 5 से 6 महीने तो यहां के लोग बहुत ही मुश्किल से गुजरते हैं. इस वक्त भी गुजरात काफी गर्म हो रहा होगा. इसलिए बेहतर होगा कि आप बच्चों की छुट्टियों में गुजरात के आसपास मौजूद जगहों को ही एक्सप्लोर करें. ऐसा करने से न सिर्फ आपके गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि पैसे भी कम खर्च होंगे. आप इन जगहों प 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं और आराम से वापस भी आ सकते हैं.

विज्ञापन

विल्सन हिल्स

विल्सन हिल्स 2 / 7

यह जगह गुजरात के वलसाड जिले में धरमपुर तहसील के पास मौजूद है. यहां पर मौसम काफी अच्छा रहता है और बहुत कुछ देखने को मिलेगा. आप भी यहां घूमने का प्लान आसानी से बना सकते हैं. हालांकि, अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत से इसकी दूरी काफी अलग है.

विज्ञापन

सापुतारा

सापुतारा 3 / 7

यह खूबसूरत जगह महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद है. यह गुजरात का इकलौता पहाड़ी शहर है, जहां पर मौसम काफी अच्छा रहता है. पहाड़ियों और जंगलों से घिरे होने की वजह से लोग ट्रेकिंग के लिए दूर दूर से आते हैं.

माउंट आबू

माउंट आबू4 / 7

राजस्थान के माउंट आबू में भी मौसम काफी अच्छा रहता है. इसलिए रेगिस्तान की आग से बचने के लिए लोग इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जाते ही हैं. इसलिए माउंट आबू शहर किसी जन्नत से कम नहीं है, लेकिन सूरत से यह जगह काफी दूर है.

विज्ञापन

गिरनार

गिरनार5 / 7

यह जगह भी गुजरात के जूनागढ़ में मौजूद है, जिसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है. बता दें समुद्र तल से लगभग 3,666 फीट ऊंचे इस पर्वत पर कुल 9,999 सीढ़ियां हैं, जिन्हें चढ़कर भक्त चोटियों तक पहुंचते हैं. हालांकि, इसके आसपास आपको बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा.

माथेरान

माथेरान6 / 7

गुजरात के पास मौजूद माथेरान को भी ठंडी जगह में गिना जाता है. गुजरात बॉर्डर से करीब 5 घंटे की दूरी पर है और यहां पर माहौल बहुत ही शांत है. इसलिए लाखों लोग इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए आते हैं और अपने परिवार के साथ कुछ पल बिताते हैं.

विज्ञापन

पावागढ़ हिल्स

पावागढ़ हिल्स7 / 7

यह गुजरात के पंचमहल जिले में मौजूद है, जिसका काफी धामिर्क महत्व है. यह पर्वतमाला 1525 फीट की ऊंचाई पर है जहां पर आपको कई प्राचीन मंदिर देखने को मिलेंगे. हालांकि, यह जगह ज्यादा दूर नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन