हेयर फॉल, डैंड्रफ या ड्राई हेयर? जानिए किस समस्या में कौन सा प्रोडक्ट लगाएं?

Hair Problem: क्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं या फिर बहुत डैंड्रफ की समस्या बढ़ गई है? आइए जानते हैं आपके हेयर प्रोब्लम में कौन सा प्रोडक्ट मददगार हो सकता है.

Hair Care Products List
1 / 7
बालों से जुड़ी समस्या कैसे दूर करें. (Image: AI)

Advertisment

बालों की सेहत

बालों की सेहत2 / 7

आज लोगों के बीच बालों की समस्या काफी आम हो गई है, लेकिन ये समस्या तनाव का कारण भी बनती जा रही है. आप गौर करेंगे कि बहुत से लोगों को बालों से जुड़ी समस्या है, जिसमें सबसे ज्यादा बालों की झड़ना, डैंड्रफ या फिर ड्राई हेयर की समस्या परेशान करती है. इसका एक बड़ा कारण बालों की ठीक से देखभाल न करना, धूप, धूल और प्रदूषण हो सकता है.

विज्ञापन

हर समस्या के लिए अलग प्रोडक्ट

हर समस्या के लिए अलग प्रोडक्ट3 / 7

आमतौर पर लोग बालों की समस्या को ठीक से समझे बिना ही कोई भी हेयर प्रोडक्ट खरीद लेते हैं, जैसे की शैंपू और उसका इस्तेमाल करने लगते हैं. यानी किसी को हेयर फॉल की समस्या है, तो वो ड्राई हेयर को ठीक करने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहा होता है. इसलिए जरूरी है कि आप पहले जानें कि आपको क्या समस्या हो रही है और उसके लिए कौन सा प्रॉडक्ट है.

फ्रिजी हेयर

फ्रिजी हेयर 4 / 7

अगर आप फ्रिजी हेयर की समस्या से परेशान है, तो इससे राहत पाने के लिए हाइड्रेटिंग हेयर मिस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बालों को गहराई से पोषण और नमी मिलती है और बाल रूखे और बेजान नहीं रहते हैं.

विज्ञापन

बालों का झड़ना

बालों का झड़ना5 / 7

अगर आपको हेयर फॉल की समस्या है, तो आप प्रोकैपिल बेस सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होगा और आप गंजेपन के डर से राहत पा सकते हैं.

डैंड्रफ की समस्या

डैंड्रफ की समस्या6 / 7

अगर आप डैंड्रफ की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो ह्यूमेक्टेंट गुणों वाला हाइलुरोनिक एसिड इस्तेमाल किया जा सकता है. डैंड्रफ की समस्या में बाल कमजोर होने लगते हैं और साथ ही खुजली की परेशानी बढ़ जाती है.

विज्ञापन

इस बात का रखें ख्याल

इस बात का रखें ख्याल7 / 7

बालों की समस्या के पीछे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है. इसी लिए किसी भी उपाय या प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट या फिर डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि आपके बालों की समस्या के पीछे असल कारण क्या है और कैसे वह जल्दी ठीक हो सकती है, वह आपको बता सके. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: धूल-प्रदूषण से बाल बनते जा रहे झाड़ू, आज ही से अपनाएं ये टिप्स दूर होने लगेगी गंजेपन की समस्या अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन