गंगा या सिंधु, कौन है भारत की सबसे लंबी नदी? जनाब चौंका देगा
भारतीय नदियों के बारे में आपने कई मजेदार फैक्ट्स सुने होंगे, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि गंगा नदी और सिंधु नदी में कौन सी नदी सबसे ज्यादा लंबी?

जब बाद नदियों की आती है, तो सभी के दिमाग में सबसे पहले गंगा या सिंधु का नाम आता है. लेकिन बहुत कम लोग ही यह बात जानते हैं कि भारत की गंगा और सिंधु नदी में कौन सबसे ज्यादा लंबी है.
भारत की दो सबसे चर्चित नदियां
2 / 8भारत में नदियों की बात होती है तो सबसे पहले गंगा और सिंधु का नाम सामने आता है. दोनों नदियों का इतिहास बेहद पुराना है और इनका महत्व भी बहुत बड़ा है. लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर इन दोनों में सबसे लंबी नदी कौन सी है.
सिंधु नदी लंबी है या गंगा नदी?
3 / 8अगर सिर्फ लंबाई की बात करें तो सिंधु नदी गंगा से बड़ी है. रिपोर्ट के मुताबिक, सिंधु नदी की कुल लंबाई करीब 3,180 किलोमीटर बताई जाती है, जबकि गंगा नदी लगभग 2,525 किलोमीटर लंबी है. इसी वजह से लंबाई के हिसाब से सिंधु नदी आगे मानी जाती है.
तिब्बत से निकलती है सिंधु नदी
4 / 8सिंधु नदी को लेकर अक्सर लोग समझते हैं कि यह नदी भारत में ही पैदा होती हैस लेकिन हकीकत ये है कि इसका उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के पास कैलाश पर्वत क्षेत्र के बोखर-चू ग्लेशियर से माना जाता है. इसके बाद यह भारत से गुजरते हुए पाकिस्तान पहुंचती है और आखिर में कराची के पास अरब सागर में जाकर मिल जाती है.
गंगा कहां से शुरू होती है
5 / 8गंगा नदी की शुरुआत उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से भागीरथी नदी के रूप में होती है. देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलने के बाद इसे गंगा कहा जाता है. इसके बाद यह कई राज्यों से गुजरते हुए बांग्लादेश तक पहुंचती है.
पानी के बहाव में गंगा सिंधु से काफी आगे
6 / 8भले ही सिंधु लंबाई में बड़ी हो, लेकिन पानी के बहाव के मामले में गंगा ज्यादा ताकतवर मानी जाती है. मानसून के दौरान गंगा का औसत जल प्रवाह 16,000 घन मीटर प्रति सेकंड से ज्यादा पहुंच जाता है, जबकि सिंधु का प्रवाह लगभग 6,600 घन मीटर प्रति सेकंड रहता है.
गंगा को मिलती हैं कई बड़ी सहायक नदियां
7 / 8गंगा नदी को यमुना, घाघरा, गंडक और कोसी जैसी कई बड़ी नदियों का पानी मिलता है. यही वजह है कि इसका जलस्तर काफी ऊंचा रहता है. वहीं सिंधु की कई सहायक नदियां सूखे इलाकों से गुजरती हैं, जिससे पानी की मात्रा कम रहती है.
गंगा कई राज्यों की जीवनरेखा है
8 / 8गंगा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है. इसके बाद यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है, जहां इसे पद्मा कहा जाता है. आगे चलकर यह ब्रह्मपुत्र से मिलकर सुंदरबन डेल्टा बनाती है. अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है. (Image: Pexels)