AC यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, ब्लास्ट में जा सकती है आपके अपनों की जान
चिलचिलाती गर्मी में AC हमें राहत देता है, लेकिन कई बार यही मशीन बड़ा हादसा बन जाती है. हर साल देश के अलग-अलग कोने से एसी ब्लास्ट के खबरें सामने आते रहते हैं, इसलिए सही जानकारी और जागरूकता बहुत जरूरी है.

दिल्ली के पॉश इलाके विवेक विहार में रविवार तड़के एक 4 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में AC ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 9 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में यह समझना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर किन कारणों से एसी में ब्लास्ट हो जाता है और कैसे हम अपने एसी को सेफ रख सकते हैं.
आखिर क्यों होता है AC ब्लास्ट?
2 / 9AC ब्लास्ट के पीछे कई कारण होते हैं, जैसे कंप्रेसर का ज्यादा गर्म होना, गैस लीक, खराब वायरिंग या वोल्टेज की समस्या. इन वजहों को नजरअंदाज करना
ओवरहीटिंग है सबसे बड़ा कारण
3 / 9जब AC को लगातार लंबे समय तक चलाया जाता है, तो उसका कंप्रेसर जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है. इससे मशीन पर दबाव बढ़ता है और ब्लास्ट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बेहतर है कि आप एसी को सिर्फ जरूरत के हिसाब से चलाएं.
वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बढ़ता जोखिम
4 / 9गर्मी के मौसम में बिजली का उतार-चढ़ाव अक्सर होता रहता है. अचानक हाई या लो वोल्टेज AC के पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अच्छा स्टेबलाइजर जरूर लगवाएं, जो AC को सुरक्षित रखेगा.
खराब वायरिंग और ओवरलोडिंग भी बड़ा कारण
5 / 9पुरानी या ढीली वायरिंग, साथ ही एक ही सर्किट पर कई भारी उपकरण चलाना AC के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे स्पार्किंग और आग लगने की संभावना बढ़ जाती है. हमेशा सिर्फ रिमोट से नहीं, मेन स्विच से AC बंद करें.
नियमित सर्विसिंग का रखें ध्यान
6 / 9AC की समय-समय पर सर्विसिंग नहीं कराने से अंदर धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे मशीन पर लोड बढ़ता है और ओवरहीटिंग के कारण ब्लास्ट का खतरा बढ़ सकता है. बेहतर रहेगा कि समय-समय पर एसी की सर्विस कराते रहें, जैसे फिल्टर साफ कराएं, गैस लीक चेक कराएं और अन्य सभी पार्ट्स की अच्छी तरह से जांच कराएं, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो.
आउटडोर यूनिट की सही जगह जरूरी
7 / 9AC का आउटडोर यूनिट हमेशा खुली और हवादार जगह पर लगाना चाहिए. अगर इसे तंग जगह या सीधी धूप में रखा जाए, तो यह जल्दी गर्म होकर खराब हो सकता है.
सही तापमान पर चलाना है जरूरी
8 / 9AC को बहुत कम तापमान पर लगातार चलाना मशीन पर दबाव डालता है. बेहतर है कि इसे 24 से 26 डिग्री के बीच चलाया जाए, जिससे यह सुरक्षित और ऊर्जा की बचत करने वाला रहता है.
छोटी सावधानियां दे सकती हैं बड़ी सुरक्षा
9 / 9अगर AC से अजीब आवाज, बदबू या कूलिंग कम लगे, तो तुरंत बंद करें और जांच करवाएं. सही समय पर ध्यान देने से बड़े हादसे टाले जा सकते हैं और घर सुरक्षित रह सकता है. (Image: AI/Pexels)



















