सिगरेट से हर साल कितनी मौतें होती हैं? WHO के आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप

सिगरेट पीना सेहत के लिए खतरनाक होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल इस छोटी से आदत के कारण कितने लोगों की मौत होती है?

Cigarette Death Toll Per Year 2026
1 / 7

सिगरेट पीना आज के वक्त एक ट्रेंड बन गया है, जिससे हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. यह एक बुरी आदत है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग इसका सेवन करते हैं. इतना नहीं, नहीं रिसर्च बताती है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी मरते हैं, जो इसका सेवन नहीं करते, आइए जानते हैं WHO की रिपोर्ट.  

विज्ञापन

सेहत के लिए बड़ा खतरा

सेहत के लिए बड़ा खतरा2 / 7

सिगरेट सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम है. इसके धुएं में मौजूद जहरीले तत्व फेफड़ों, दिल और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं. लगातार सेवन करने से कई खतरनाक बीमारियां जैसे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

क्या कहती है WHO की रिपोर्ट?

क्या कहती है WHO की रिपोर्ट?3 / 7

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, तंबाकू हर साल दुनियाभर में 80 लाख से ज्यादा लोगों की जान लेता है. यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि सिगरेट और तंबाकू कितना बड़ा वैश्विक खतरा बन चुके हैं.

सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी है खतरनाक

सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी है खतरनाक4 / 7

सिर्फ सिगरेट पीने वाला ही नहीं, बल्कि उसके आसपास मौजूद लोग भी इसके खतरे में रहते हैं. हर साल लगभग 13 लाख लोग सेकेंड हैंड स्मोकिंग के कारण अपनी जान गंवा देते हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है. हालांकि, आज के वक्त में माता-पिता घर में, अपने बच्चों के सामने इसका सेवन करते हैं, जिससे उनकी जान पर गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

किन लोगों पर ज्यादा असर?

किन लोगों पर ज्यादा असर?5 / 7

दुनियाभर में करीब 1.3 अरब लोग तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं. पुरुषों में इसका सेवन ज्यादा देखा जाता है, जबकि महिलाओं में यह संख्या अपेक्षाकृत कम है. लेकिन खतरा दोनों के लिए बराबर ही है.

तंबाकू पर नियंत्रण के प्रयास

तंबाकू पर नियंत्रण के प्रयास6 / 7

तंबाकू से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए कई देशों ने कदम उठाए हैं. 2003 में WHO ने टोबैको कंट्रोल के लिए एक वैश्विक संधि लागू की, जिसे कई देशों ने अपनाकर जागरूकता और नियंत्रण बढ़ाने का प्रयास किया था.

विज्ञापन

सिगरेट से कैसे बचाएं अपनी जान?

सिगरेट से कैसे बचाएं अपनी जान?7 / 7

सिगरेट और तंबाकू से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है. सही जानकारी और समय पर सावधानी अपनाकर इन खतरों को कम किया जा सकता है. स्वस्थ जीवन के लिए धूम्रपान से दूरी बनाना सबसे बेहतर विकल्प है. अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन