Bakra Eid 2026: चांद-तारे से लेकर फ्लोरल बेल तक, ये 7 मेहंदी डिजाइन देख सहेलियां भी लेने लगेंगी स्क्रीनशॉट

Bakra Eid Mubarak 2026: इस बार बकरा ईद भारत में 28 मई को मनाई जाएगी. ऐसे में आप अपने कपड़ों के साथ मेहंदी का डिजाइन भी सेलेक्ट करके रख लें, ताकि आखिर वक्त पर हाथ बेकार ना हो जाएं.

bakra eid mehndi design 2026
1 / 8
बकरा ईद के लिए मेहंदी डिजाइन- Image Credit- News24

Eid Ul Adha Best Mehndi: बकरा ईद का त्योहार सिर्फ नए कपड़ों या स्वादिष्ट पकवानों तक ही नहीं है, बल्कि तैयार होने का भी खास मौका होता है. महिलाएं अच्छे से तैयार होकर हाथों पर मेहंदी लगाती हैं और बकरा ईद का त्योहार पूरा करती हैं. हर लड़की चाहती है कि उसकी मेहंदी सबसे अलग और खूबसूरत दिखे. अगर आप भी इस Bakra Eid 2026 पर ट्रेंडिंग और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो यहां बताए गए 7 डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

चांद-तारा मेहंदी डिजाइन

चांद-तारा मेहंदी डिजाइन2 / 8

ईद का मौका हो और हाथों पर चांद-तार ना लगाए जाएं तो मिठास कम होना लाजिमी है. ऐसे में चांद और तारों वाला मेहंदी डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत लगता है. इसे आप हथेली के बीच में बनाकर उंगलियों पर छोटे स्टार पैटर्न जोड़ सकती हैं.

विज्ञापन

फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन

फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन 3 / 8

फ्लोरल बेल डिजाइन कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता. फूलों और पत्तियों से बनी लंबी बेल हाथों को क्लासी और रॉयल लुक देती है. इसे फ्रंट और बैक दोनों हैंड पर लगाया जा सकता है. आप बेल अपनी पसंद के हिसाब से भी लगा सकते हैं.

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन4 / 8

अगर आप हैवी मेहंदी पसंद नहीं करतीं तो अरेबिक डिजाइन परफेक्ट रहेगा. इसमें मोटी लाइन्स, फूल और खाली स्पेस का कॉम्बिनेशन हाथों को स्टाइलिश बनाता है. आप हाथों को ट्रेडिशनल टच भी दे सकते हैं.

विज्ञापन

जाल पैटर्न मेहंदी डिजाइन

जाल पैटर्न मेहंदी डिजाइन5 / 8

नेट या जाल वाला डिजाइन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है. ये डिजाइन देखने में बेहद मॉडर्न लगता है और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ खूब जचता है. दोनों हाथों पर अलग-अलग डिजाइन लगवाएं.

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन6 / 8

हथेली के बीच में गोल मंडला डिजाइन बनाकर उसके आसपास छोटे-छोटे पैटर्न बनाए जाते हैं। यह सिंपल होने के बावजूद बहुत ही अच्छा लगता है.

विज्ञापन

मिनिमल फिंगर मेहंदी डिजाइन

मिनिमल फिंगर मेहंदी डिजाइन7 / 8

जो लड़कियां लाइट और यूनिक डिजाइन चाहती हैं, उनके लिए फिंगर मेहंदी बेस्ट ऑप्शन है. इसमें सिर्फ उंगलियों पर बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं. आप मोटा डिजाइन भी बनवा सकते हैं.

मोर मेहंदी डिजाइन

मोर मेहंदी डिजाइन 8 / 8

मोर भारतीय मेहंदी डिजाइनों का हमेशा से खास हिस्सा रहा है. ईद पर मोर पैटर्न हाथों को ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक देता है. अगर आप मॉडर्न टच चाहती हैं तो हार्ट, स्टार और डॉट्स वाले डिजाइन ट्राई करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन