हर पिता को अपने बेटे को जरूर सिखानी चाहिए ये 7 बातें, दुनिया करेगी आपकी परवरिश की तारीफ

Things Fathers Should Teach Son: हर पिता को अपने बेटे को कुछ जरूरी बातें जरूर बतानी और सिखानी चाहिए. ये बातें बेटे को एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करती हैं.

things every father should teach son
1 / 8
things every father should teach son

Parenting Tips: बच्चे, खासतौर से लड़के, अपने पिता को देखकर ही व्यवहारिक और वैचारिक गुण खुद में डालते हैं. असल में पिता बेटे के रोल मॉडल होते हैं. वह अपने पिता को देखकर उनके ही नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करता है. पिता की अच्छी आदतें बच्चा भी सीखना चाहता है लेकिन अच्छी से ज्यादा बुरी आदतों को पहले सीख लेता है. ऐसे में यह पिता की जिम्मेदारी हो जाती है कि वह अपना व्यवहार ठीक रखते हुए बच्चे की बेहतर परवरिश कर सकें. ऐसे में ऐसी कुछ बातें हैं जो पिता (Father) अपने बेटे को सिखा सकते हैं. ये बातें बेटे को एक अच्छा और काबिल इंसान बनाने में मदद करेंगी और यकीनन लोग आ-आकर आपकी परवरिश की तारीफ करेंगे.

विज्ञापन

अपनी भावनाएं व्यक्त करना

अपनी भावनाएं व्यक्त करना 2 / 8

बच्चे को सिखाएं कि किस तरह वह अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकता है. लड़के रोते नहीं हैं जैसी बातें कहकर उसकी भावनाओं को दबाने की कोशिश ना करें.

विज्ञापन

संयम बनाए रखना

संयम बनाए रखना3 / 8

बेटे को सिखाएं कि उसे अपना संयम किस तरह बनाए रखना है. गुस्से में चीखना-चिल्लाना सही नहीं है उसे यह बताएं.

सम्मान करना

सम्मान करना 4 / 8

पिता होने के नाते आप खुद घर के बड़ों और खासकर महिलाओं का सम्मान करें, अपनी पत्नी और बेटी को सम्मान दें और आपका बेटा भी महिलाओं का सम्मान करना सीखेगा.

विज्ञापन

बेसिक कुकिंग

बेसिक कुकिंग 5 / 8

बेटे को बेसिक कुकिंग सिखाएं. उसे किसी पर निर्भर ना रहना पड़े और उसे किसी को ओर्डर ना देना पड़े इसलिए उसे हर स्थिति के लिए आप पहले ही तैयार करें.

पैसों की बचत

पैसों की बचत 6 / 8

बेटे को पैसों की बचत करना और पैसों को मैनेज करना सिखाना जरूरी है. उसे छोटी उम्र से ही पॉकेट मनी को संभालना सिखाएं.

विज्ञापन

बेटे को बताएं कंसेट का मतलब

बेटे को बताएं कंसेट का मतलब7 / 8

बढ़ती उम्र में बेटे को कंसेंट के बारे में बताना जरूरी है. उसे समझाएं कि कंसेट क्या है और क्यों जरूरी है.

ना सुनना सिखाएं

ना सुनना सिखाएं 8 / 8

अपने बेटे को अंहकारी 'ना' बनाने पर फोकस करें. उसे 'ना' सुनना और 'ना' सुनकर बिना भड़के 'ना' स्वीकार करना सिखाएं. यह भी पढ़ें - क्या आपके बच्चे की लिखावट डॉक्टर जैसी है? जानिए खेल-खेल में बच्चे की हैंडराइटिंग कैसे सुधारें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन